Transfer in UP: 21 IAS अफसरों के ट्रांसफर, पदोन्नति के साथ नई जिम्मेदारियां तय

Transfer in UP: 21 IAS अफसरों के ट्रांसफर, पदोन्नति के साथ नई जिम्मेदारियां तय

Transfer in UP: उत्तर प्रदेश सरकार ने गुरुवार देर रात 21 आईएएस अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बड़ा बदलाव किया है। इस फेरबदल में सचिव से प्रमुख सचिव और विशेष सचिव से सचिव पद पर पदोन्नत हुए अधिकारियों को नई महत्वपूर्ण तैनातियां दी गई हैं। सरकार ने हाल ही में पदोन्नत हुए अधिकारियों को अहम विभागों की कमान सौंपी है:

पर्णा यू: प्रमुख सचिव, राजस्व विभाग (पूर्व में सचिव, चिकित्सा शिक्षा)।

एस.वी.एस. रंगाराव: प्रमुख सचिव, उ.प्र. पुनर्गठन समन्वय, राष्ट्रीय एकीकरण तथा सामान्य प्रशासन।

शिक्षा और चिकित्सा शिक्षा में नई तैनाती

मोनिका रानी: अब पूर्ण रूप से महानिदेशक, स्कूल शिक्षा होंगी (अभी तक प्रभारी भूमिका में थीं)।

डॉ. सारिका मोहन: सचिव, चिकित्सा शिक्षा विभाग एवं महानिदेशक, चिकित्सा शिक्षा बनाई गई हैं।

नेहा शर्मा: महानिरीक्षक, निबंधक (प्रभारी से स्थायी पदभार)।

विकास और वित्त विभाग में बदलाव

रविंद्र कुमार प्रथम: सचिव, नगर विकास विभाग तथा प्रबंध निदेशक, उ.प्र. जल निगम (नगरीय)।

दिव्य प्रकाश गिरी: सचिव, लोक निर्माण विभाग (PWD)।

भवानी सिंह खंगारोत: सचिव, वित्त विभाग।

संदीप कौर: सचिव, वित्त विभाग (निदेशक महिला कल्याण से स्थानांतरित)।

Transfer in UP: 21 IAS अफसरों के ट्रांसफर, पदोन्नति के साथ नई जिम्मेदारियां तय

अन्य महत्वपूर्ण फेरबदल

कुमार प्रशांत: सचिव, गृह विभाग (पूर्व में निदेशक समाज कल्याण)।

संजीव सिंह: निदेशक समाज कल्याण एवं प्रबंध निदेशक, यूपी सिडको।

डॉ. वंदना वर्मा: निदेशक, महिला कल्याण।

योगेश कुमार: आयुक्त एवं निबंधक, सहकारिता।

अखंड प्रताप सिंह: सचिव, निर्वाचन विभाग।

नवीन कुमार जीएस: सदस्य न्यायिक, राजस्व परिषद तथा निदेशक भूमि अध्याप्ति।

अतिरिक्त प्रभार

राजेंद्र सिंह द्वितीय: विशेष सचिव समाज कल्याण के साथ सचिव, SC/ST आयोग का अतिरिक्त प्रभार।

उमेश प्रताप सिंह: विशेष सचिव पिछड़ा वर्ग कल्याण के साथ निदेशक, पिछड़ा वर्ग कल्याण का अतिरिक्त प्रभार।

योगी सरकार द्वारा किए गए इस बदलाव को शासन की कार्यप्रणाली में गति लाने और नए साल में विकास योजनाओं को तेजी से लागू करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *