अमेरिका के घटाया टैरिफ, PM Modi का पहला रिएक्शन आया सामने, जानिए क्या कहा?

अमेरिका के घटाया टैरिफ, PM Modi का पहला रिएक्शन आया सामने, जानिए क्या कहा?

PM Modi: अमेरिका द्वारा भारत पर लगाए गए टैरिफ को घटाकर 18 प्रतिशत किए जाने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से पहला रिएक्शन सामने आया है। उन्होंने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को धन्यवाद दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर अपनी खुशी जाहिर की। उन्होंने लिखा,’आज अपने प्यारे दोस्त राष्ट्रपति ट्रंप से बात करके बहुत अच्छा लगा। खुशी है कि अब मेड इन इंडिया प्रोडक्ट्स पर टैरिफ 18% कम हो जाएगा। इस शानदार घोषणा के लिए भारत के 1.4 अरब लोगों की तरफ से राष्ट्रपति ट्रंप को बहुत-बहुत धन्यवाद।

साथ मिलकर काम करने के लिए उत्सुक

पीएम मोदी ने लिखा, जब दो बड़ी अर्थव्यवस्थाएं और दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र एक साथ काम करते हैं, तो इससे हमारे लोगों को फायदा होता है और आपसी फायदे वाले सहयोग के लिए बहुत सारे मौके खुलते हैं। वैश्विक शांति, स्थिरता और समृद्धि के लिए राष्ट्रपति ट्रंप का नेतृत्व बहुत ज़रूरी है। भारत शांति के लिए उनके प्रयासों का पूरा समर्थन करता है। मैं इस पार्टनरशिप को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए उनके साथ मिलकर काम करने के लिए उत्सुक हूं।

सर्जियो गोर ने ट्रंपमोदी बातचीत की जानकारी दी

बता दें कि सबसे पहले भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने सोशल मीडिया एक्स पर पीएम मोदी और डोनाल्ड ट्रंप के बीच हुई बातचीत की जानकारी दी। लेकिन उन्होंने बातचीत की डिटेल्स शेयर नहीं की। वहीं इसके बाद डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया ट्रूथ पर पीएम मोदी के साथ हुई बातचीत का ब्यौरा शेयर किया। उन्होंने टैरिफ घटाकर 18 प्रतिशत करने की जानकारी दी।

टैरिफ घटाकर 18 प्रतिशत किया

ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट पोस्ट में बताया कि अमेरिका और भारत के बीच पारस्परिक टैरिफ में भी बदलाव पर सहमति बनी है। इसके तहत अमेरिका ने भारतीय सामान पर लगा शुल्क 25% से घटाकर 18% कर दिया है, और वह भारत से समान रूप से आयात शुल्क और गैर-टैरिफ बाधाओं को शून्य करने की दिशा में भी आगे बढ़ेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *