लखनऊ का ‘राष्‍ट्र प्रेरणा स्‍थल’ देश को समर्पित, PM Modi ने सपा-कांग्रेस पर साधा जमकर निशाना

लखनऊ का राष्‍ट्र प्रेरणा स्‍थल देश को समर्पित, PM Modi ने सपा-कांग्रेस पर साधा जमकर निशाना

PM Modi in Lucknow: पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की 101वीं जयंती पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लखनऊ में ‘राष्ट्र प्रेरणा स्थल’ का लोकार्पण किया। इस दौरान उन्‍होंने जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय और भारत रत्न अटल बिहारी की मूर्तियों पर पुष्‍प अर्पित कर उन्‍हें श्रद्धांजलि अर्पित की और तीनों मूर्तियों का उद्घाटन किया। इसके बाद डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जीवन पर डॉक्यूमेंट्री दिखाई गई।

आज लोकार्पण समारोह को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज लखनऊ को एक नया प्रेरणा स्थल प्राप्त हुआ है। यह हमारे लिए आत्मसम्मान, गौरव और सेवा का प्रतीक है। यह राष्ट्र प्रेरणा स्थल हमें संदेश देता है कि हमारा हर कदम हर प्रयास राष्ट्रनिर्माण के लिए समर्पित है। सबका प्रयास ही विकसित भारत का निर्माण करेगा। मैं लखनऊ, उत्तर प्रदेश और पूरे देश को राष्ट्र प्रेरणा स्थल की बधाई देता हूं। उन्‍होंने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने कहा था कि देश में दो विधान दो संविधान नहीं चलेंगे। मुझे खुशी है कि भाजपा सरकार को जम्मू कश्मीर से धारा 370 हटाने का सौभाग्य मिला और डॉ. मुखर्जी का सपना साकार हुआ।

इस मौके पर उन्होंने भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीन दयाल उपाध्याय की विशाल कांस्य प्रतिमाओं का भी अनावरण किया। इस मौके पर केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ, राज्‍यपाल आनंदीबेन पटेल, दोनों डिप्‍टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, ब्रजेश पाठक, सांसद, विधायक, भाजपा नेता, कार्यकर्ता सहित कई लोग मौजूद रहे।

पीएम मोदी ने कहा- सपा ने आंबेडकर की विरासत मिटाने का प्रयास किया

पीएम मोदी ने कहा- तीनों महापुरुषों के प्रेरणा और विजनरी कार्य विकसित भारत के आधार हैं। प्रतिमाएं हमें नई ऊर्जा से भर रही हैं। हमें यह नहीं भूलना है कि भारत में हर कार्य को एक ही परिवार से जोड़ने की प्रवृत्ति पनपी। पहले एक ही परिवार का गौरवगान होता था। उनकी ही मूर्तियां। यही सब चला। भाजपा ने एक परिवार की बंधक बनी इस प्रवृत्ति से देश को बाहर निकाला।

भाजपा ने हर किसी के योगदान को सम्मान दिया। आज नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा दिल्ली के कर्तव्य पथ है। अंडमान में नेताजी ने जहां पर तिरंगा फहराया, वहां उनकी प्रतिमा। कोई नहीं भूल सकता है कि आंबेडकर की विरासत को मिटाने का प्रयास किया गया। दिल्ली की शाही परिवार ने इसे मिटाने का प्रयास किया। यहां सपा ने भी ऐसा किया। लेकिन भाजपा ने इसे मिटने नहीं दिया।

पीएम मोदी बोले- 11 सालों में भारत दुनिया का सबसे बड़ा मोबाइल निर्माता बना

पीएम मोदी ने कहा- भारत में टेलीकाम को गति देने का काम अटलजी ने ही किया। आज भारत दुनिया में सबसे अधिक इंटरनेट और मोबाइल यूजर वाले देशों में से है। अटलजी जहां होंगे, वो इस बात से खुश होंगे। 11 वर्षों में भारत दुनिया के सबसे बड़ा मोबाइल निर्माता देश बन गया है। कनेक्टिविटी को लेकर उनके विजन 21वीं सदी के भारत की मजबूती है। उनके समय में ही गांव -गावं तक सड़कें पहुंचाने का अभियान शुरू हुआ। स्वर्णिम चतुर्भूज अभियान भी शुरू हुआ। आज 8 लाख किमी सड़कें गांवों में बनकर तैयार है। हमारा यूपी एक्सप्रेस-वे के रूप में अपनी पहचान बना रहा है। अटलजी ने मेट्रो की शुरुआत की। आज मेट्रो लाखों लोगों का जीवन आसान बना रहा है।

11 सालों में भारत दुनिया का सबसे बड़ा मोबाइल निर्माता बना

पीएम मोदी ने कहा- भारत में टेलीकाम को गति देने का काम अटलजी ने ही किया। आज भारत दुनिया में सबसे अधिक इंटरनेट और मोबाइल यूजर वाले देशों में से है। अटलजी जहां होंगे, वो इस बात से खुश होंगे। 11 वर्षों में भारत दुनिया के सबसे बड़ा मोबाइल निर्माता देश बन गया है। कनेक्टिविटी को लेकर उनके विजन 21वीं सदी के भारत की मजबूती है। उनके समय में ही गांव -गावं तक सड़कें पहुंचाने का अभियान शुरू हुआ। स्वर्णिम चतुर्भूज अभियान भी शुरू हुआ। आज 8 लाख किमी सड़कें गांवों में बनकर तैयार है। हमारा यूपी एक्सप्रेस-वे के रूप में अपनी पहचान बना रहा है। अटलजी ने मेट्रो की शुरुआत की। आज मेट्रो लाखों लोगों का जीवन आसान बना रहा है।

पीएम मोदी ने कहा- बीमा योजना से 55 करोड़ लोग जुड़े, 25 हजार करोड़ क्लेम लिया

पीएम मोदी ने कहा- 2014 से पहले 25 करोड़ साथी सरकार की योजनाओं के दायरे में थे। आज 95 करोड़ साथी इस सुरक्षा कवच के दायरे में हैं। यूपी में बड़ी संख्या में इन योजनाओं का लाभ मिला है। जैसे खाते सिर्फ कुछ ही लोगों के पास होते हैं। वैसे बीमा भी कुछ ही संपन्न लोगों के पास था। हमारी सरकार ने अंतिम व्यक्ति तक बीमा पहुंचाने का बीड़ा उठाया। आज सरकार की स्कीम से 25 करोड़ से ज्यादा लोग जुड़े हैं। दुर्घटना के लिए प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना चल रही है। इससे 55 करोड़ लोग जुड़े हैं। ये लोग पहले बीमा के बारे में सोच नहीं पाते थे। इन योजनाओं से करीब 25000 करोड़ का क्लेम पहुंचा है। यानी संकट के समय ये पैसा गरीब परिवारों के काम आया है।

आज अटलजी का जन्मदिन है। यह सुशासन का भी दिन भी है। लंबे समय तक देश में ही गरीबी हटाओ जैसे के नारे को ही सुशासन मान लिया गया था। लेकिन अटलजी ने सही मायने में सुशासन को जमीन पर उतरा। आज डिजिटल की इतनी चर्चा होती है। इसकी नींव उन्होंने ही तैयार की थी।

ऑपरेशन सिंदूर में जिस ब्रह्मोस मिसाइल का जलवा देखा, वो अब लखनऊ में बन रही

पीएम मोदी ने कहा- साथियों स्वतंत्र भारत के पहले उद्योग मंत्री के रूप में डॉ मुखर्जी ने आर्थिक निर्भरता की नींव रखी थी। पहली औद्योगिक नीति रखी थी। भारत में उद्योगीकरण की बुनियाद रखी थी। यूपी में देखिए एक जनपद एक उत्पाद का अभियान चल रहा है। छोटी इकाइयों का सामर्थ्य बढ़ रहा है। यूपी में बहुत बड़ा डिफेंस कॉरिडोर बना रहा है। ऑपरेशन सिंदूर में जिस ब्रह्मोस मिसाइल का जलवा देखा वो अब लखनऊ में बन रही है। वो दिन दूर नहीं, जब यूपी का डिफेंस कॉरिडोर दुनिया भर में जाना जाएगा।

दशकों पहले पंडित दीनदयाल ने अंत्योदय का सपना देखा था। वो मानते थे कि भारत की प्रगति का पैमाना अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति के मुस्कान से माना जाएगा। उन्होंने एकात्म मानववाद का सिद्धांत दिया था। उनके सपने को मोदी ने अपना संकल्प बनाया है। सेचुरेशन यानि हर जरूरतमंद हर लाभार्थी को सरकार के कल्याणकारी योजना में लाने का प्रयास किया जा रहा है।

पीएम मोदी ने राष्ट्र प्रेरणा स्थल के लिए सीएम योगी को बधाई दी

पीएम मोदी ने कहा- साथियों आज इस पावन दिन महामना मालवीय, अटलजी व महाराज बिजली पासी को श्रद्धापूर्वक नमन करता हूं। आज मुझे राष्ट्र प्रेरणा स्थल का उद्घाटन का अवसर मिला है। यह स्थल उस सोच का प्रतीक है। जिसने भारत को आत्मसम्मान, एकता और सेवा का मार्ग दिखाया। डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी, दीनदलााय, अटलजी की विशाल मूर्तियां जितनी ऊंची हैं, उनके मिलने वाली प्रेरणाएं उनसे ऊंची हैं।

अटलजी ने लिखा था- नीरवता से मुखरित मधुबन, परहित अर्पित अपना तन-मन, जीवन को शत-शत आहुति में, जलना होगा, गलना होगा क़दम मिलाकर चलना होगा। मैं लखनऊ, यूपी और पूरे देश को इस स्थल की बधाई देता हूं। जैसा कि बताया गया है कि जिस जमीन पर यह स्थल बना है। उसकी 30 एकड़ जमीन पर कई दशक जमीन पर कूड़े-कचरे का पहाड़ जमा था। 3 वर्षों में इसे खत्म कर दिया। इस प्रोजेक्ट से जुड़े लोगों और योगों को बधाई देता हूं।

पीएम मोदी ने बिजली पासी को नमन किया

पीएम मोदी ने भारत माता की जय के नारे के साथ भाषण की शुरुआत की। कहा- आज लखनऊ की यह भूमि एक नई प्रेरणा की साक्षी बनी है। मैं देश और दुनिया को क्रिसमस की शुभकामनाएं देता हूं। भारत में करोड़ ईसाई परिवार आज उत्सव मना रहे हैं। क्रिसमस का यह उत्सव सभी के जीवन में खुशियां लाएं। यह हमारी कामना है। 25 दिसंबर का यह दिन देश की दो महान विभूतियां अटलजी, मदन मोहन मालवीय के जन्म का अद्भुत संयोग लेकर आता है। दोनों नेताओं ने भारत की अस्मिता और एकता और गौरव की रक्षा की है। राष्ट्र निर्माण में अपनी अमिट छाप छोड़ी।

25 दिसंबर को महाराजा बिजली पासी जी भी जयंती है। 25 दिसंबर को महाराजा बिजली पासी जी की भी जयंती है। उन्होंने वीरता, सुशासन और समावेश की विरासत छोड़ी। उसको हमारे पासी समाज ने गौरव के साथ आगे बढ़ाया। यह भी संयोग है कि अटलजी जी ने ही महाराजा की सम्मान में डाक टिकट जारी किया था। 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंच पर पहुंचते ही बड़ी संख्या में मौजूद लोगों का अभिवादन किया। इसके बाद वंदे मातरम गीत गाया गया। पीएम मोदी के साथ ही मंच पर रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, राज्यपाल आनंदी बेन पटेल व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित कई नेता मौजूद रहे।

Live: लखनऊ के राष्‍ट्र प्रेरणा स्‍थल का लोकार्पण, पीएम मोदी ने अटल जी को अर्पित की श्रद्धांजलि

राजनाथ बोले- दुनिया में भारत की हैसियत है

राजनाथ सिंह ने कहा- आज महंगाई दर 1 प्रतिशत से नीचे है। भारत की विकास दर 8 प्रतिशत से आगे है। पूरी दुनिया कान खोलकर सुनती है कि भारत क्या बोल रहा है। आज ये हैसियत भारत की दुनिया में बनी है। हमारे पीएम ने एक बहुत बड़ा काम गांव के लिए किया है। गरीबों व किसानों के लिए किया है। मनरेगा में धांधली थी। विकसित भारत जी रामजी नाम से नया विधेयक संसद में पारित किया है। अब 100 की बजाय 125 दिनों का काम मिलेगा। स्थाई काम गांवों में होगा।

राजनाथ सिंह ने कहा- श्यामा प्रसाद के सपनों को पीएम मोदी ने पूरा किया

राजनाथ सिंह ने कहा- राष्ट्र प्रेरणा स्थल बनाने वाले सीएम योगी को बधाई देता हूं। श्याम प्रसाद मुखर्जी ने भारत की एकता और अखंडता को सुनिश्चित करने के लिए लंबा संघर्ष किया था। धारा 370 को समाप्त करने के लिए अपने प्राणों का उत्सर्ग किया था। उनके इस सपने को पूरा करने का काम हमारे पीएम ने किया। एकात्मक मानववाद का दर्शन देने वाले पंडित दीनदयाल ने समाज के अंतिम व्यक्ति की चिंता करते हुए अंत्योदय का मंत्र दिया। आजाद भारत में सबसे बड़ी दार्शनिक अवधारणा दीन दयाल उपाध्याय ने प्रस्तुत किया। इन्होंने जो विचारधारा दी, उसी के आधार पर पीएम मोदी काम कर रहे हैं। उनका मानना था कि व्यक्ति व्यक्ति धन से खुशी नहीं हो सकता है।

व्यक्ति को मान- सम्मान की चिंता करनी चाहिए। हर व्यक्ति शिक्षित होना चाहिए। आत्मा के सुख के लिए परमात्मा का अनुसरण करें। तन के लिए धन। मन के सुख लिए सम्मान। आत्मा के सुख के लिए भगवान चाहिए। यह उनके विचार थे। लखनऊ के लोग हमारे पूर्व पीएम स्व. अटल बिहारी वाजपेयी से कौन नहीं प्रभावित होगा। वे पाकिस्तान गए थे। एक महिला ने कहा कि शादी करने के लिए तैयार हूं, लेकिन बदले में कश्मीर चाहिए। अटल जी ने जवाब दिया था कि मैं तैयार हूं, लेकिन बदले में मुझे पाकिस्तान चाहिए। ये उनका विनोदी स्वभाव रहा है।

राजनाथ सिंह बोले- पीएम मोदी को 29 देशों का सर्वोच्च सम्मान मिला

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने भारत माता के उद्घोष के साथ भाषण शुरू किया। उन्होंने कहा- अंतरराष्ट्रीय जगत में भारत का नाम ऊंचा करने वाले पीएम का अभिनंदन करता हूं। आपको यह जानकार प्रसन्नता होगी कि हमारे प्रधानमंत्री ऐसे नेता हैं, जिन्हें 29 देशों का सर्वोच्च सम्मान प्राप्त हुआ है।

आज यह अवसर देश के लिए बहुत अहम है। अटलजी को मैं नमन करता हूं। एक दशक से हमारा देश आगे बढ़ा है। पीएम का मोदी एक मंत्र है- महापुरुषों का सम्मान और विरासत का स्मरण करना है। उनपर गौरव करना है। इसलिए तीनों नेताओं की मूर्तियों की स्थापना की गई है। तीनों ने भारत को नई पहचान दिलाने का काम किया है।

सीएम योगी बोले- अटल जी ने कहा था कि अंधेरा छंटेगा, हम वही होते देख रहे हैं

राम चंद्र भगवान और भारत माता के जयकारों के सीएम योगी ने अपना अपना भाषण शुरू किया। उन्होंने पीएम का अभिनंदन किया। सीएम ने यहां श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय और अटल बिहारी वाजपेयी के देश के प्रति योगादानों को याद किया। उन्‍होंने कहा कि श्यामा प्रसाद के सपने साकार हो रहे हैं। 11 वर्षों में 25 करोड़ लोग गरीब रेखा से ऊपर उठ गए हैं। पीएम मोदी की प्रेरणा से आज आत्मनिर्भर भारत का सपना देख रहे हैं। तीनों नेताओं का मार्ग दर्शन हमें नई प्रेरणा देता है। अटजी कहते थे। अंधेरा छंटेगा, सूर्य निकलेगा और कमल खिलेगा। भारत के उज्जवल विकास के लिए वह दृढ़ संकल्पित थे। अटलजी ने एक पत्रकार और विचारक के रूप में भारत को विजन दिया। नेतृत्व दिया। आज हमें उसे विकास के नए रूप में देख रहे हैं।

योगी ने कहा- हमारी सरकार अंत्योदय पर काम कर रही है

सीएम योगी ने कहा– आज हम सबके लिए गौरव का क्षण है। डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने स्वतंत्र देश में एक देश, एक विधान, एक निशान और एक प्रधान का उद्घोष किया था। भारत माता के महान सपूत पंडित दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय विचार पर हमारी सरकार काम कर रही है। अटल जी के सपने को मूर्त रूप देने के लिए हमारी सरकार काम कर रही है। आधुनिक भारत के शिल्पकार हमारे पीएम नरेंद्र मोदी का आगमन लखनऊ की धरती पर हुआ है।

डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पंडित दीन दयाल उपाध्याय और अटल बिहारी बाजपेई जी की मूर्ति का लोकापर्ण पीएम के करकमलों से हुआ है। इन मूर्तियों के साथ भव्य म्यूजियम का भी उद्घाटन होने जा रहा है। पीएम की प्रेरणा से आत्मनिर्भर और विकसित भारत का वर्तमान स्वरूप देख रहे हैं तो कहीं न कहीं हम सबके प्ररेणा के रूप में श्यामा प्रसाद मुखर्जी, दीनदयाल उपाध्याय और पूर्व पीएम अटल बिहार वाजपेयी का मार्गदर्शन रहा है।

पीएम ने भारत माता की मूर्ति का उद्घाटन किया

पीएम मोदी ने भारत माता की मूर्ति का उद्घाटन किया। पुष्प अर्पित किए और हाथ जोड़कर प्रणाम किया। थोड़ी देर बाद में जनसभा को संबोधित करेंगे।

Live: लखनऊ के राष्‍ट्र प्रेरणा स्‍थल का लोकार्पण, पीएम मोदी ने अटल जी को अर्पित की श्रद्धांजलि

पीएम मोदी ने बंगाल विभाजन के दर्द को उकेरने वाली गैलरी को देखा

पीएम मोदी ने बंगाल विभाजन के दर्द को उकेरने वाले घटनाक्रम को गैलरी में जाकर देखा। इस गैलरी में बंगाल विभाजन के दौरान हुई घटनाओं को चित्रों के माध्यम से दिखाया गया है। इसके बाद पीएम मोदी ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय और भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की गैलरी का अवलोकन किया। इन गैलरियों में इनके जीवन से जुड़ी प्रमुख घटनाओं को तस्वीरों के जरिये दर्शाया गया है।

भाजपा व जनसंघ के गलियारे का अवलोकन किया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने के बाद भारत माता की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। इसके बाद उन्होंने भाजपा व जनसंघ के गलियारे का अवलोकन किया। इस गलियारे में जनसंघ और भाजपा की पूरी यात्रा को तस्वीरों के माध्यम से दिखाया गया है। इसके बाद पीएम मोदी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी गैलरी का भ्रमण किया। इस गैलरी में डॉ. मुखर्जी के जीवन से जुड़े हुए विभिन्न चित्र और प्रतीक चिह्न रखे गए हैं।

कमल जैसी आकृति का बना है राष्ट्र प्रेरणा स्थल?

कुल क्षेत्रफल- 65 एकड़

लागत- 230 करोड़ रुपये

निर्माण अवधि- 2022 से 2025 तक (3 साल)

3 नेताओं की मूर्ति

श्यामा प्रसाद मुखर्जी

पंडित दीनदयाल उपाध्याय

अटल बिहारी वाजपेयी

मूर्ति की ऊंचाई 65-65 फीट

धातु कांस्य

मूर्तिकार रामसुतार, मंटूराम

पार्क की क्षमता- 2 लाख लोगों की।

म्यूजियम- 6300 वर्ग मीटर में बना।

थिएटर- 3000 लोगों की क्षमता।

अन्‍य सुविधाएं- हेलिपैड, योग केंद्र, कैफेटेरिया भी है।

भारत माता की प्रतिमा भी लगाई गई।

गैलरी और ओपन कोर्टयार्ड ।

प्रेरणा स्थल डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय और अटलजी को समर्पित है। तीनों नेताओं की 65-65 फीट ऊंची मूर्तियां लगाई गई हैं। बीच में दीनदयाल उपाध्याय, जबकि दोनों ओर अटलजी और श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमाएं हैं। राष्ट्र प्रेरणा स्थल 65 एकड़ क्षेत्र में 230 करोड़ रुपये की लागत से बना है। इसका निर्माण 2022 में शुरू हुआ था और तीन साल में तैयार हुआ।

कार्यक्रम में दो लाख लोगों को बुलाया गया

कार्यक्रम में 25 जिलों से दो लाख लोगों को बुलाया गया है, जिसके लिए 3,500 से अधिक बसें लगाई गईं। सुरक्षा की सख्त व्यवस्था है। 18 IPS, 10 हजार से ज्यादा पुलिसकर्मी, NSG, ATS और बम स्क्वायड की टीमें तैनात हैं। ड्रोन से निगरानी की जा रही है। तीनों ब्राह्मण नेताओं की प्रतिमाएं स्थापित कर भाजपा यूपी में ब्राह्मण वोटबैंक को साधने की कोशिश में है। यूपी में ब्राह्मणों की आबादी करीब 10% यानी 2.5 करोड़ है। 90 विधानसभा और 18 लोकसभा सीटों पर इनका प्रभाव माना जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *