UP News: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने 14 जजों के तबादले कर दिए, जिसमें तीन जिला जज स्तर के अधिकारी भी शामिल हैं। हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार ज्यूडिशियल सर्विसेज रजनीश कुमार की ओर से मंगलवार शाम लिस्ट जारी की गई है। लिस्ट में चौंकाने वाला नाम संभल के मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (CJM) विभांशु सुधीर का है।
विभांशु सुधीर ने 09 जनवरी को ASP अनुज चौधरी सहित 20 पुलिसकर्मियों पर FIR दर्ज करने के आदेश दिए थे। आरोप है कि संभल हिंसा के दौरान ASP अनुज चौधरी समेत अन्य पुलिसकर्मियों ने एक युवक को गोली मार दी थी। विभांशु को सुल्तानपुर में सिविल जज सीनियर डिवीजन के पद पर भेजा गया है। चंदौसी के सिविल जज सीनियर डिवीजन आदित्य सिंह अब संभल के नए CJM हैं। आदित्य सिंह ने ही संभल के श्री हरिहर मंदिर बनाम शाही जामा मस्जिद दावे पर सर्वे के आदेश दिए थे। आदित्य कुमार सिंह को प्रमोशन दिया गया है।
पुलिसकर्मियों पर क्यों हुए FIR के आदेश?
संभल में नखासा थाना क्षेत्र के मोहल्ला खग्गू सराय अंजुमन निवासी यामीन ने सीजेएम कोर्ट में 6 फरवरी, 2025 को याचिका दायर की थी। यामीन ने बताया कि उनका बेटा आलम 24 नवंबर, 2024 को रस्क (टोस्ट) बेचने घर से निकला था। शाही जामा मस्जिद क्षेत्र में पहुंचने पर पुलिस ने उसे गोली मार दी थी। यामीन ने तत्कालीन सीओ संभल अनुज चौधरी और संभल कोतवाली इंस्पेक्टर अनुज तोमर सहित 12 पुलिसकर्मियों को आरोपी बनाया था।
09 जनवरी, 2026 को कोर्ट में मामले पर सुनवाई हुई। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने सभी पुलिस अधिकारियों के खिलाफ FIR दर्ज करने के आदेश दिए थे। कोर्ट ने थाना बहजोई के थानाध्यक्ष को निर्देश दिए कि तत्काल मुकदमा दर्ज कर 3 दिनों के अंदर कोर्ट में रिपोर्ट सौंपें। यामीन के वकील चौधरी अख्तर हुसैन ने बताया- उनके मुवक्किल के बेटे ने पुलिस से छिपकर अपना इलाज कराया। कोर्ट से पूर्व सीओ अनुज चौधरी और पूर्व इंस्पेक्टर अनुज तोमर सहित अज्ञात पुलिसकर्मियों के खिलाफ FIR की मांग की गई थी।
SP केके बिश्नोई ने कहा था- फैसले के खिलाफ अपील करेंगे
इस मामले में एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने कहा था कि हिंसा की ज्यूडिशियल इन्क्वायरी हो चुकी है। इसलिए, ये FIR दर्ज नहीं की जाएगी। हम कोर्ट के फैसले के खिलाफ अपील करेंगे।
अब ट्रांसफर लिस्ट
कन्नौज
हरेन्द्रा नाथ: एडिशनल डिस्ट्रिक्ट एंड सेशन जज (फास्ट ट्रैक कोर्ट) को एडिशनल डिस्ट्रिक्ट एंड सेशन जज / स्पेशल जज (POCSO एक्ट).
अलका यादव: स्पेशल जज / एडिशनल डिस्ट्रिक्ट एंड सेशन जज को एडिशनल डिस्ट्रिक्ट एंड सेशन स्पेशल जज, गोंडा।
राजेंद्र कुमार सिंह: चीफ ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट, सीतापुर को चीफ ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट, कन्नौज।
श्रद्धा भारतीया: चीफ ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट, कन्नौज बनीं सिविल जज सीनियर डिवीजन, कन्नौज।
ज्योत्सना यादव: सिविल जज सीनियर डिवीजन बनीं एडिशनल चीफ ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट, कन्नौज।
स्नेहा: एडिशनल चीफ ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट, कन्नौज को सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण का अतिरिक्त कार्यभार।
गोंडा
विकास: स्पेशल जज / एडिशनल डिस्ट्रिक्ट एंड सेशन जज बने एडिशनल डिस्ट्रिक्ट एंड सेशन जज, फास्ट ट्रैक कोर्ट।
सीतापुर
उरूज फातिमा: एडिशनल सिविल जज (सीनियर डिवीजन) को एडिशनल चीफ ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट बनाया गया।
अंशु शुक्ला: एडिशनल चीफ ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट बनीं एडिशनल सिविल जज (सीनियर डिवीजन)।
गौरव प्रकाश: सिविल जज (सीनियर डिवीजन) बने चीफ ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट, सीतापुर
संभल
आदित्य सिंह: सिविल जज (सीनियर डिवीजन) बने चीफ ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट, संभल।
विभांशु सुधीर: चीफ ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट को सिविल जज सीनियर डिवीजन, सुल्तानपुर बनाया गया।
सुल्तानपुर
अलुनक्रिता शक्ति त्रिपाठी: सिविल जज सीनियर डिवीजन बनीं चीफ ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट, सुल्तानपुर।
शुभम वर्मा: एडिशनल चीफ ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट बने सिविल जज सीनियर डिवीजन, सुल्तानपुर।

