Dhurandhar 2 का पहला पोस्टर, वॉयलेंट लुक में रणवीर सिंह; अब बिगाड़ने का वक्त…

Dhurandhar 2 का पहला पोस्टर, वॉयलेंट लुक में रणवीर सिंह; अब बिगाड़ने का वक्त...

Dhurandhar 2: आदित्य धर की फिल्म धुरंधर पार्ट 2 के मोस्ट अवेटेड टीज़र का इंतज़ार लगभग खत्म हो गया है, क्योंकि निर्माता तीन फरवरी, 2026 यानी धुरंधर: द रिवेंज का आधिकारिक टीजर रिलीज करने जा रहे हैं। इस बीच फिल्म का फर्स्ट लुक पोस्टर भी जारी कर दिया गया है, जिसमें रणवीर सिंह एक बेहद इंटेंस लुक में नजर आ रहे हैं। रणवीर सिंह ने मंगलवार सुबह फिल्म का एक नया पोस्टर साझा करते हुए इस खबर की पुष्टि की। नए पोस्टर में रणवीर सिंह बारिश में भीगते हुए ब्लैक लेदर जैकेट पहने नजर आ रहे हैं। लाल रंग से सजा यह पोस्टर बेहद प्रभावशाली है और एक जोशीला माहौल बनाता है।

धुरंधर 2 का फर्स्ट लुक पोस्टर आउट

मेकर्स ने हाल ही में धुरंधर 2 से रणवीर सिंह का पहला पोस्टर जारी किया, जिसमें अभिनेता का वॉयलेंट लुक देखकर हर कोई हैरान है। मेकर्स ने पोस्टर जारी करते हुए कैप्शन में लिखा- ‘अब बिगाड़ने का वक्त आ गया है। धुरंधर: द रिवेंज का टीजर आज दोपहर 12:12 बजे जारी होगा। यह फिल्म 19 मार्च 2026 को हिंदी, तेलुगु, तमिल, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।’

कब रिलीज होगी धुरंधर 2?

धुरंधर के पहले भाग के साथ ही मेकर्स ने फिल्म के दूसरे भाग की रिलीज डेट का ऐलान कर दिया था और अब धुरंधर 2 का पहला पोस्टर जारी करते हुए भी मेकर्स ने फिल्म की रिलीज डेट के बारे में फैंस को बताया है। फिल्म 19 मार्च 2026 को सिनेमाघरों में हिंदी के साथ ही तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में रिलीज होने वाली है। बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म का सामना कन्नड़ सुपरस्टार यश स्टारर ‘टॉक्सिक’ से है, जो इसी दिन सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *