Bigg Boss 19 की ट्रॉफी की पहली झलक आई सामने, आप भी देखिये तस्वीर

Bigg Boss 19 की ट्रॉफी की पहली झलक आई सामने, आप भी देखिये तस्वीर

Bigg Boss 19: सलमान खान द्वारा होस्ट किए जाने वाला का रियलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ कुछ दिनों बाद खत्म होने वाला है। आने वाले कुछ दिनों में इस शो का ग्रैंड फिनाले होने वाला है, जिसको लेकर टॉप 5 फाइनलिस्ट अपनी तैयारियां जोरों से कर रहे हैं। इस बीच ग्रैंड फिनाले से पहले शो की विनर ट्रॉफी की तस्वीर सामने आ गया है। हीरों से सजी यह ट्रॉफी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है और अब सभी की निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि आखिर यह ट्रॉफी किस प्रतियोगी के हाथ लगेगी।

बिग बॉस 19 की ट्रॉफी का पहला लुक

जिओ हॉटस्टार ने बिग बॉस 19 की ट्रॉफी शो के टॉप 5 फाइनलिस्ट को दिखाई, जिसे देख अमाल मलिक, फरहाना भाट, प्रणित मोरे, तान्या मित्तल और गौरव खन्ना खुशी से झूम उठे। शो के फिनाले से पहले दिखाई गई ट्रॉफी में इस बार कॉमन डिजाइन से हटकर एक नया रूप दिख रहा है। इस साल की ट्रॉफी में चमकदार सिल्वर क्रॉस‑हैंड डिजाइन है, जो हीरे से सजी हुई है।

बिग बॉस 19 का ग्रैंड फिनाले

बिग बॉस 19 का ग्रैंड फिनाले 7 दिसंबर 2025 को रात 9 बजे जिओ हॉटस्टार और जिओ सिनेमा पर लाइव स्ट्रीम होगा, जो सलमान खान होस्ट करने वाले हैं। टेलीविजन के दर्शक विनर को देखने के लिए रात 10:30 बजे कलर्स टीवी पर देख सकते हैं। बिग बॉस सीजन 19 में अवेज दरबार, गौरव खन्ना, अशनूर कौर, शहबाज बदेशा, नगमा मिराजकर, बसीर अली, तान्या मित्तल, अभिषेक बजाज, नेहल चुडासमा, जीशान कादरी, नीलम गिरी, मृदुल तिवारी, कुणिका सदानंद, प्रणित मोरे, नतालिया जानोसजेक, अमाल मलिक और फरहाना भट्ट कंटेस्टेंट्स के तौरा पर चर्चा में रहे हैं। वहीं, मालती चाहर और शहबाज बादेशा ने बतौर वाइल्ड कार्ड एंट्री की थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *