Prime Minister’s Office to be called Seva Teerth: प्रधानमंत्री कार्यालय का नाम बदल गया है। केंद्र सरकार द्वारा नाम बदलने के बाद अब पीएमओ को ‘सेवा तीर्थ’ के नाम से जाना जाएगा। वहीं, देश भर के राज्य भवन का लोक भवन होगा। वहीं, केंद्रीय सचिवालय का नाम ‘कर्तव्य भवन’ होगा। PMO ने कहा- ‘सत्ता से सेवा की ओर बढ़ रहे हैं। ये बदलाव प्रशासनिक नहीं, सांस्कृतिक है। सार्वजनिक संस्थानों में बड़ा बदलाव हो रहा है।’
इससे पहले केंद्र सरकार ने राजपथ का नाम बदलकर ‘कर्तव्य पथ’ किया था। वहीं, प्रधानमंत्री आवास अब ‘लोक कल्याण मार्ग’ कहलाता है। पहले पीएम का आधिकारिक निवास रेस कोर्स रोड कहलाता था, जिसे 2016 में बदला गया था।
क्यों बदला गया राज भवन का नाम?
केंद्रीय गृह मंत्रालय ने पिछले साल राज्यपालों के सम्मेलन में हुई एक चर्चा का हवाला देते हुए कहा कि राज भवन नाम औपनिवेशिक मानसिकता को दर्शाता है। इसलिए, राज्यपालों और उप-राज्यपालों के कार्यालयों को अब लोक भवन और लोक निवास के नाम से जाना जाएगा।
बता दें कि पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरल, असम, उत्तराखंड, ओडिशा, गुजरात और त्रिपुरा ने अपने राजभवनों के नाम में बदलाव कर लोक भवन कर दिया। यह बदलाव गृह मंत्रालय द्वारा जारी एक निर्देश के बाद किए गए हैं।

