T20 World Cup 2026: भारतीय टीम का ऐलान, सूर्या कप्तान, गिल बाहर; अगरकर बोले- रन नहीं बना पा रहे शुभमन

T20 World Cup 2026: भारतीय टीम का ऐलान, सूर्या कप्तान, गिल बाहर; अगरकर बोले- रन नहीं बना पा रहे शुभमन

India T20 World Cup 2026 Squad: टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए बीसीसीआई ने शनिवार को टीम इंडिया का ऐलान कर दिया है। मुंबई स्थित BCCI हेड ऑफिस में आज सचिव देवजीत सैकिया और चीफ सिलेक्टर अजित अगरकर ने कप्तान सूर्यकुमार यादव की मौजूदगी में स्क्वॉड का ऐलान किया।

विश्‍व कप के लिए अक्षर पटेल को उप कप्तान बनाया गया है, जबकि शुभमन गिल को बाहर किया गया है। संजू सैमसन भी टीम का हिस्सा हैं। ईशान किशन और रिंकू सिंह को मौका दिया गया है। चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर ने कहा- ‘शुभमन गिल इस समय रन नहीं बना पा रहे हैं और पिछले वर्ल्ड कप में भी नहीं खेले थे।’

न्‍यूजीलैंड के खिलाफ भी खेलेगी यही टीम

यह टीम वर्ल्ड कप से पहले 11 जनवरी से न्यूजीलैंड के खिलाफ शुरू हो रही 3 वनडे और 5 टी-20 मैचों की सीरीज भी खेलेगी। बीसीसीआई ने ये भी घोषणा की है कि यही टीम स्क्वॉड जनवरी में न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली पांच मैचों की T20I सीरीज खेलेगी।

बता दें कि टी-20 वर्ल्ड कप की शुरुआत 7 फरवरी को कोलंबो में पाकिस्तान और नीदरलैंड मैच से होगी। इसी दिन भारत वानखेड़े स्टेडियम में UAE से अपना पहला मैच खेलेगा। फाइनल 8 मार्च 2026 को खेला जाएगा। इसका वेन्यू बाद में तय होगा।

वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम | India T20 World Cup 2026 Squad

सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अक्षर पटेल (उपकप्तान), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, संजू सैमसन, हार्दिक पंड्या, रिेंकू सिंह, शिवम दुबे, कुलदीप यादव, वॉशिंगटन सुंदर, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह और अर्शदीप सिंह ईशान किशन।

भारतीय टीम सिलेक्शन की खास बातें:

  • सिलेक्टर्स ने शुभमन गिल को स्क्वॉड में जगह नहीं दी, जो सबसे बड़ा फैसला माना जा रहा है। वे आउट ऑफ फॉर्म हैं।
  • अक्षर पटेल को नया उप कप्तान बनाया गया है। यह पहली बार है, जब अक्षर को इतनी बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है।
  • विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी के लिए संजू सैमसन और ईशान किशन दोनों को टीम में शामिल किया गया है।
  • रिंकू सिंह की टीम में वापसी हुई है, जो मिडिल ऑर्डर और फिनिशर के तौर पर अहम भूमिका निभा सकते हैं।

2024 में वर्ल्ड चैंपियन बना था भारत

भारतीय टीम टी-20 वर्ल्ड कप की डिफेंडिंग चैंपियन है। 29 जून, 2024 को बारबडोस में टीम इंडिया ने फाइनल में साउथ अफ्रीका को हराकर खिताब अपने नाम किया था।

विश्‍व कप के लिए भारत के मैचों का शेड्यूल

टी-20 वर्ल्ड कप में भारत अपने अभियान की शुरुआत 7 फरवरी को मुंबई में USA के खिलाफ करेगा। उसके बाद 12 फरवरी को नामीबिया से दिल्ली, 15 फरवरी को पाकिस्तान से कोलंबो और 18 फरवरी को नीदरलैंड से अहमदाबाद में मैच होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *