SIR in UP: SIR की शिकायतों के निस्तारण में यूपी देश में प्रथम, नवदीप रिणवा ने दी जानकारी

SIR in UP: SIR की शिकायतों के निस्तारण में यूपी देश में प्रथम, नवदीप रिणवा ने दी जानकारी

SIR in UP: मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने बताया कि शिकायत सेवा पोर्टल (एनजीएसपी) में यूपी को देश में पहला स्थान मिला है। इसी तरह ”बुक ए कॉल विद बीएलओ” सुविधा के अंतर्गत कॉल निस्तारण में उत्तर प्रदेश को पूरे देश में द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ है। उन्होंने बताया कि ”बुक ए कॉल विद बीएलओ” के संबंध में सभी जिलों को निर्देशित किया गया है कि बुक की गई कोई भी कॉल 48 घंटे से अधिक लंबित न रहे। अनुपलब्ध कॉल का प्रतिशत कम रखने के लिए बूथ लेवल अधिकारी द्वारा आवेदक से संपर्क करने का अधिक से अधिक प्रयास किया जाए। उन्होंने बताया कि विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अवधि में प्रदेश में अब तक कुल 5.74 लाख मतदाताओं ने बीएलओ से बात करने के लिए इस सुविधा का उपयोग किया। बुक की गई कॉल के सापेक्ष 5.44 लाख (95 प्रतिशत) मतदाताओं को बीएलओ ने कॉल कर संपर्क किया।

उत्तर प्रदेश में आज की तिथि में मात्र 0.26 प्रतिशत कॉल के अनुरोध ही लंबित हैं। रिणवा ने बताया कि चुनाव आयोग ने निर्वाचन संबंधी शिकायतों के निस्तारण के लिए राष्ट्रीय शिकायत सेवा पोर्टल (एनजीएसपी 2.0) संचालित किया है, जिसमें अपनी शिकायतों एवं प्रश्नों को दर्ज और ट्रैक किया जा सकता है। एनजीएसपी में अब तक 83214 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिसके सापेक्ष कुल 81721 (98.21 प्रतिशत) शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किया जा चुका है। यहां बता दें कि बुक-ए-कॉल विद बीएलओ सुविधा के माध्यम से कोई भी मतदाता अपने बीएलओ से सीधे बात करने के लिए फोन कॉल बुक कर सकता है। पोर्टल voters.eci.gov.in और ECINET एप के माध्यम से बुक-ए-कॉल विद बीएलओ सुविधा का लाभ उठाया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *