सिद्धार्थ-कियारा ने शेयर की बेटी की प्यारी तस्वीर, जानिए क्या रखा है बेटी का नाम?

सिद्धार्थ-कियारा ने शेयर की बेटी की प्यारी तस्वीर, जानिए क्या रखा है बेटी का नाम?

Kiara Advani Siddharth Malhotra: एक्‍ट्रेस कियारा आडवाणी ने इसी साल 15 जुलाई को मुंबई के एक अस्पताल में बेटी को जन्म दिया था। इसके बाद शुक्रवार को उन्होंने सोशल मीडिया हैंडल पर अपनी राजकुमारी के नाम का खुलासा कर दिया है। कियारा और सिद्धार्थ ने अपनी बेटी का नाम सरायाह मल्होत्रा रखा है।

कियारा ने अपनी बेटी के नन्हें पैरों की एक खास तस्वीर शेयर की है। इसके साथ कियारा ने कैप्शन में लिखा, ‘हमारी प्रार्थनाओं से हमारी बाहों तक पहुंच गई। हमारा दिव्य आशीर्वाद, हमारी राजकुमारी सरायाह मल्होत्रा Saraayah Malhotra.’

सेलेब्स के कमेंट्स

कियारा और सिद्धार्थ की बेटी के नाम के खुलासे के बाद कई सेलेब्स कमेंट्स के जरिए अपनी प्यार जता रहे हैं। शिल्पा शेट्टी ने लिखा, ‘खूबसूरत’, करण जौहर ने लिखा, ‘मेरा प्यार और आशीर्वाद हमेशा…’, वहीं अथिया शेट्टी, वरुण धवन, मनीष मल्होत्रा और संजय कपूर ने लाल दिल वाले इमोजी बनाकर प्यार जताया है।

सिद्धार्थ-कियारा ने शेयर की बेटी की प्यारी तस्वीर, जानिए क्या रखा है बेटी का नाम?

बता दें कि सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी की शादी 07 फरवरी, 2023 को जैसलमेर के सूर्यगढ़ पैलेस में हुई थी। यह एक डेस्टिनेशन वेडिंग थी, जिसमें उनके करीबी दोस्तों और परिवार के सदस्य शामिल हुए थे। शादी के बाद कपल ने मुंबई में एक ग्रैंड रिसेप्शन भी दिया था। इसके बाद कियारा ने 15 जुलाई, 2025 को मुंबई के एक अस्पताल में बेटी को जन्म दिया। इसके बाद आज उन्होंने सोशल मीडिया हैंडल पर अपनी राजकुमारी के नाम का खुलासा कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *