हॉलीवुड में कदम रखने जा रहीं Shraddha Kapoor, डिज्नी की फिल्म में देंगी आवाज

हॉलीवुड में कदम रखने जा रहीं Shraddha Kapoor, डिज्नी की फिल्म में देंगी आवाज

Shraddha Kapoor: बॉलीवुड में हॉरर से दर्शकों को डराने वाली तो कभी कॉमेडी से ऑडियंस को हंसाने वाली ‘स्त्री’ यानी श्रद्धा कपूर हॉलीवुड में कदम रखने के लिए तैयार हैं. एक्ट्रेस डिज्नी वर्ल्ड में धमाकेदार एंट्री करने जा रही हैं. अपने नटखट रूप और चुलबुलेपन से दर्शकों का दिल जीतने वाली श्रद्धा कपूर की डिज्नी की दुनिया में एंट्री हो चुकी है. एक्ट्रेस अपकमिंग फिल्म Zootopia 2 के हिंदी वर्जन में कार्टून Judy Hopps (जूडी होप्स) की आवाज होने वाली हैं.

जूडी हुप्स एक पुलिस अफसर है जो अपना संकल्प पूरा करने के लिए किसी भी हद तक जा सकती है. फिल्म Zootopia 2 का साल 2016 में आई सुपरहिट फिल्म की सीक्वल है. डिज्नी इंडिया ने सोशल मीडिया पर एक दिल को छू लेने वाले पोस्टर के साथ इस गुड न्यूज का ऐलान किया. इस पोस्टर में जूडी और श्रद्धा कपूर एक साथ नजर आए और एक्ट्रेस फिर एक बार अपने चुलबुले अंदाज में दिखीं.

डिज्नी ने श्रद्धा का किया स्वागत

अपनी एक्साइटमेंट शेयर करते हुए डिज्नी ने अपने ऑफिशियल पेज पर लिखा, ‘बहुत ज्यादा एक्साइटेड हूं #Zootopia2 परिवार में शामिल होने के लिए, हिंदी में द अमेजिंग जूडी होप्स की आवाज के रूप में आने के लिए. वह बचपन से ही निडर, साहसी, उत्साही और बचपन से ही प्यारी है! कल आपके लिए एक अनोखा सरप्राइज आ रहा है. बने रहें! #Zootopia2 – सिनेमाघरों में 28 नवंबर.’ इस पोस्ट पर श्रद्धा कपूर के फैंस ने जमकर प्यार लुटाया है और तुरंत कमेंट करते हुए अपकमिंग फिल्म के लिए उत्साह व्यक्त किया है. फैंस ने श्रद्धा को परफेक्ट जूडी कहते हुए लिखा कि वो अपनी गर्मजोशी और जोश से हर किरदार में जान डाल देती हैं. फैंस के मुताबिक श्रद्धा की आवाज Judy के रूप में एकदम सही लगती है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *