अवैध घुसपैठियों के अभियान पर भड़के शिवपाल यादव, कहा- मुसलमानों को परेशान कर रही BJP

अवैध घुसपैठियों के अभियान पर भड़के शिवपाल यादव, कहा- मुसलमानों को परेशान कर रही BJP

UP News: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव और जसवंतनगर विधायक शिवपाल सिंह यादव ने एक बार फिर बीजेपी पर तीखे हमले किए हैं। इटावा में मीडिया से बात करते हुए उन्होंने खास तौर पर उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा चलाए जा रहे अवैध घुसपैठियों के खिलाफ अभियान को लेकर कड़ी प्रतिक्रिया दी। उन्‍होंने सीधे आरोप लगाया कि सरकार इस अभियान के जरिए केवल मुसलमानों को परेशान कर रही है।

विधायक शिवपाल सिंह ने कहा कि जो मुसलमान 100 साल से ज्यादा से यहां रह रहे हैं, जिन्होंने आजादी में भाग लिया है, जिनके पास आधार कार्ड और पहचान पत्र भी है, उनको ये लोग घुसपैठिया बता रहे हैं। जबकि, जिन लोगों ने आजादी में भाग नहीं लिया था, वो आज सत्ता में बैठे हैं। शिवपाल यादव का यह बयान योगी सरकार के उस अभियान के संदर्भ में आया है, जिसका उद्देश्य राज्य में अवैध रूप से रह रहे विदेशी नागरिकों की पहचान करना है।

भाजपा, भ्रष्‍टाचार की सरकार

शिवपाल यादव ने भारतीय जनता पार्टी की सरकार को भ्रष्टाचार की सरकार करार दिया। उन्होंने दावा किया कि जब से प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी है, भ्रष्टाचार लगातार बढ़ा है। उन्होंने आरोप लगाया, यह सरकार गरीबों की नहीं है, यह पूंजीपतियों की सरकार है। सरकार पूंजीपतियों के इशारे पर चल रही है और उन्हीं को सुविधाएं दे रही है। यहां गरीबों और किसानों को कोई सुविधा नहीं मिल रही है। यह भ्रष्टाचार ऊपर से आ रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *