Senior SP Leader ने मोदी के मंत्री की कर दी तरफ, Akhilesh Yadav को लेकर कही ये बात

Akhilesh Yadav ने खुद बताया, 2027 के चुनाव में किन प्रत्याशियों को टिकट देंगे

Samajwadi Party (SP): समाजवादी पार्टी के सीनियर नेता एवं अखिलेश यादव के करीबी राम गोविंद चौधरी ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी की सराहना करते हुए कहा कि मोदी सरकार में गडकरी ने ‘सबसे अच्छा काम किया है’ और वह सबसे अच्छा वक्ता भी हैं। चौधरी ने यह भी दावा किया कि देश में सपा प्रमुख अखिलेश यादव की लोकप्रियता बढ़ी है। उन्होंने कहा कि विपक्ष में राहुल गांधी की लोकप्रियता भी बढ़ी है, लेकिन देश में लोग अखिलेश यादव को पसंद कर रहे हैं।

सबसे अच्छा बोलते हैं गडकरी

उत्तर प्रदेश की मुलायम सिंह यादव और अखिलेश यादव सरकारों में कैबिनेट मंत्री रहे चौधरी ने कहा, गडकरी के विभाग को छोड़कर जनता के विकास के लिए कोई काम कहीं दिखाई नहीं दे रहा है। रोजगार और विकास केवल अखबारों, चैनल और होर्डिंग में ही दिखाए जा रहे हैं। मोदी सरकार में नितिन गडकरी ने सबसे अच्छा काम किया है। वह सबसे अच्छा बोलते भी हैं। वह किसी के प्रति द्वेषपूर्ण बातें नहीं करते हैं, इसीलिए उन्हें दरकिनार किया गया है।

गडकरी नहीं होंगे तो सरकार गिर जाएगीसपा नेता

नितिन गडकरी केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री हैं। चौधरी ने यह भी कहा कि भाजपा में जो सही लोग हैं, वे हाशिये पर हैं, जबकि जो गलत हैं वे मुख्य धारा में हैं। चौधरी ने कहा, गडकरी को मंत्री बनाना मजबूरी है, वरना मंत्रिमंडल काम नहीं करेगा। जादू का असर होता है। अगर गडकरी नहीं होंगे तो सरकार गिर जाएगी। वह इतना साफ बोलते हैं, उन्हें अब तक क्यों नहीं हटाया गया।

जनता अखिलेश यादव को पसंद कर रही

सपा के वरिष्ठ नेता ने यह भी कहा कि देश में लोग अखिलेश यादव को पसंद कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि देश में अखिलेश यादव की लोकप्रियता बढ़ी है। उन्होंने कहा कि विपक्ष में राहुल गांधी की लोकप्रियता भी बढ़ी है लेकिन देश में लोग अखिलेश यादव को पसंद कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *