धर्मेंद्र को याद कर हेमा मालिनी ने लिखा भावुक पोस्‍ट, कहा- ‘धरम जी मेरे लिए बहुत कुछ थे…’

धर्मेंद्र को याद कर हेमा मालिनी ने लिखा भावुक पोस्‍ट, कहा- 'धरम जी मेरे लिए बहुत कुछ थे...'

Hema Malini Post for Dharmendra: अभिनेत्री हेमा मालिनी और अभिनेता धर्मेंद्र की जोड़ी बॉलीवुड की सदाबहार जोड़ियों में एक है। दिग्गज एक्‍टर धर्मेंद्र का 24 नवंबर को 89 साल की उम्र में निधन हो गया। इस दु:ख से धरम जी के चाहने वाले और बॉलीवुड सेलेब्स शायद ही कभी उभर पाएंगे। आज (27 नवंबर) हेमा ने धर्मेंद्र के साथ बिताए कुछ यादगार पलों को सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर किया और साथ ही इमोशनल नोट भी लिखा है।

हेमा मालिनी ने अपनी पोस्‍ट में लिखा- ‘वह मेरे लिए बहुत कुछ थे। प्यारे पति, हमारी दो बेटियों, ईशा और अहाना के प्यारे पिता, दोस्त, फिलॉसफर, गाइड, कवि, ज़रूरत के हर समय मेरे साथ रहने वाले – असल में, वह मेरे लिए सब कुछ थे! और हमेशा अच्छे और बुरे समय में मेरे साथ रहे हैं। उन्होंने अपने आसान, दोस्ताना व्यवहार से मेरे परिवार के सभी सदस्यों को अपना बना लिया था, हमेशा उन सभी में प्यार और दिलचस्पी दिखाते थे।’

धर्मेंद्र का 24 नवंबर को निधन | Hema Malini Post for Dharmendra

बता दें कि दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र का 24 नवंबर को निधन हो गया। जुहू स्थित घर पर उन्होंने 89 साल की उम्र में आखिरी सांस ली। पिछले महीने से ही धर्मेंद्र बीमार चल रहे थे जिसके बाद उन्हें ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती भी किया गया था। 12 नवंबर से उनका घर पर ही इलाज हो रहा था। आज गुरुवार शाम एक्टर के लिए प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *