UP News: लखनऊ, सीतापुर, बरेली और संभल जिले में शुक्रवार सुबह बारिश हुई। कानपुर और आगरा सहित 10 जिलों में बादल छाए हैं। 30 किमी की रफ्तार से हवाएं चल रही हैं। आज 38 जिलों में बारिश का अलर्ट है। मौसम विभाग के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ (वेस्टर्न डिस्टर्बेंस) के असर से मौसम बदला है। अगले 5 दिनों तक मौसम बिगड़ा ही रहेगा। कहीं-कहीं ओले गिर सकते हैं। आंधी भी चलेगी।
पिछले 24 घंटे की बात करें तो प्रदेश के औसत तापमान में 5°C तक की बढ़ोतरी दर्ज की गई। प्रयागराज सबसे गर्म रहा, यहां अधिकतम तापमान 36.4°C रहा। सबसे कम तापमान अयोध्या में 14°C रिकॉर्ड किया गया।
29 मार्च को सक्रिय होगा दूसरा विक्षोभ
लखनऊ के मौसम वैज्ञानिक अतुल सिंह ने बताया कि पाकिस्तान से आ रहीं हवाओं ने यूपी में प्रवेश किया। इससे बूंदाबांदी की शुरुआत हुई। 29 मार्च को दूसरा विक्षोभ सक्रिय होगा। इससे पूरे प्रदेश में अच्छी बारिश होगी। 40-50 की रफ्तार से हवा चलेगी। 3°C तक पारा गिरेगा।
38 जिलों में बारिश और बिजली गिरने का अलर्ट
अंबेडकर नगर, अमेठी, अयोध्या, आजमगढ़, बागपत, बलिया, बांदा, बस्ती, बिजनौर, चंदौली, चित्रकूट, देवरिया, फतेहपुर, गाजीपुर, गोरखपुर, हमीरपुर, जोनपुर, झांसी, कौशांबी, कुशीनगर, ललितपुर, महाराजगंज, महोबा, मऊ, मेरठ, मिर्जापुर, मुजफ्फरनगर, प्रतापगढ़, प्रयागराज, रायबरेली, सहारनपुर, संत कबीर नगर, भदोही, शामली, सिद्धार्थनगर, सोनभद्र, सुल्तानपुर, वाराणसी।
अगले 5 दिन कैसा रहेगा मौसम?
- 28 मार्च- पश्चिमी और पूर्वी यूपी के ज्यादातर इलाकों में मौसम साफ रहेगा। कुछ इलाकों में बौछारें पड़ सकती हैं।
- 29 मार्च- पश्चिमी यूपी में गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। कुछ जगहों पर बिजली गिरने की भी आशंका है।
- 30 मार्च- पूरे प्रदेश में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश होगी। कुछ जगहों पर तेज बारिश भी हो सकती है। आंधी भी चल सकती है।
- 31 मार्च- पश्चिमी यूपी में बौछारें पड़ेंगी। पूर्वी यूपी में अच्छी बारिश हो सकती है। 30-40 किमी की रफ्तार से हवा चलेगी।
- 1 अप्रैल- पश्चिमी यूपी में मौसम साफ रहेगा। पूर्वी यूपी में गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है।

