PM Modi ने जापान में कहा- दुनिया की नजरें और भरोसा भारत पर, जापानी PM बोले- हम एक-दूसरे के लिए बने

PM Modi ने जापान में कहा- दुनिया की नजरें और भरोसा भारत पर, जापानी PM बोले- हम एक-दूसरे के लिए बने

PM Narendra Modi Japan Visit: भारतीय पीएम नरेंद्र मोदी 29 अगस्‍त को दो दिन के जापान दौरे पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने टोक्यो में भारत-जापान जॉइंट इकोनॉमिक फोरम की बैठक की संबोधित किया। उन्‍होंने अपने भाषण में भारत को निवेश के लिए सबसे बेहतर बताया। कहा कि दुनिया की नजरें ही नहीं, भरोसा भी भारत पर है।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि जापान टेक्नोलॉजी में पावरहाउस है, तो वहीं भारत टैलेंट का पावरहाउस है। टेक्नोलॉजी और टैलेंट ही नेतृत्व कर सकते हैं। मोदी ने कहा भारत और जापान में सहयोग की अपार संभावनाएं हैं।

भारत में पूंजी बढ़ती नहीं, कई गुना हो जाती है | PM Narendra Modi Japan Visit

पीएम मोदी ने जापान एक्सटर्नल ट्रेड ऑर्गेनाइजेशन (JETRO) के सर्वे का हवाला देते हुए कहा, 80% जापानी कंपनियां भारत में अपने कारोबार का विस्तार करना चाहती हैं और 75% कंपनियां यहां मुनाफा कमा रही हैं। भारत में पूंजी सिर्फ बढ़ती नहीं, बल्कि गुना हो जाती है।

टोक्यो में भारत-जापान जॉइंट इकोनॉमिक फोरम की बैठक को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा कि भारत निवेश के लिए सबसे बेहतर है। जापानी कंपनियों ने भारत में 40 बिलियन डॉलर से ज्यादा का निवेश किया है। सेमीकंडक्टर से लेकर स्टार्टअप तक हर क्षेत्र में हमारी साझेदारी आपसी विश्वास का प्रतीक है।

भारत-जापान पार्टनरशिप भरोसे का प्रतीक: PM

नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि जापान हमेशा से भारत की विकास यात्रा में एक महत्वपूर्ण साझेदार रहा है। मेट्रो रेल से लेकर विनिर्माण, सेमीकंडक्टर से लेकर स्टार्टअप तक जापानी कंपनियों ने भारत में 40 अरब डॉलर से अधिक का निवेश किया है भारत में पूंजी सिर्फ बढ़ती ही नहीं, बल्कि कई गुना बढ़ जाती है। भारत एक टैलेंट पावरहाउस है।

मोदी के संबोधन की 5 अहम बातें | PM Narendra Modi Japan Visit

  • भारत का दुनिया की ग्रोथ में 18% योगदान है।
  • हम जल्द विश्व की तीसरी सबसे बड़ी इकोनॉमी बनने जा रहे हैं।
  • भारत के कैपिटल बाजार से अच्छा रिटर्न मिलता है।
  • भारत का बैंकिंग सेक्टर मजबूत। इसके पीछे रिफॉर्म, परफॉर्म और ट्रांसफॉर्म की अप्रोच।
  • दुनिया की नजरें ही नहीं, भरोसा भी भारत पर है।

जापान के पीएम बोले- दोनों देशों के संबंध लगातार बेहतर हो रहे

भारत-जापान जॉइंट इकोनॉमिक फोरम को संबोधित करते हुए जापान के पीएम शिगेरु इशिबा ने कहा कि जापान की एडवांस टेक्नोलॉजी और भारत की बेहतरीन प्रतिभा एक-दूसरे की पूरक हैं। इसकी वजह से दोनों देशों के आर्थिक संबंध लगातार बेहतर हो रहे हैं।

मोदी 8वीं बार जापान के दौरे पर गए | PM Narendra Modi Japan Visit

बतौर प्रधानमंत्री यह मोदी की 8वीं जापान यात्रा है। स्थानीय कलाकारों ने टोक्यो के होटल में उनका गायत्री मंत्र से स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने प्रवासी भारतीयों से भी मुलाकात की। मोदी यहां 15वें भारत-जापान वार्षिक समिट में हिस्सा लेंगे। इस सम्मेलन में दोनों देशों के बीच रणनीतिक और आर्थिक साझेदारी को और मजबूत करने पर चर्चा होगी।

प्रधानमंत्री मोदी ने रवाना होने से पहले सोशल मीडिया पर लिखा कि इस दौरे का मकसद भारत और जापान के बीच खास रणनीतिक और ग्लोबल साझेदारी को मजबूत करना है। जापान के बाद मोदी 31 अगस्त को चीन पहुंचेंगे।

PM मोदी के जापान दौरे का एजेंडा

  • 100 से ज्यादा MOU’s पर साइन किए जाएंगे।
  • दोनों देशों के बीच आर्थिक सहयोग के लिए नया फ्रेमवर्क बनाने पर चर्चा हो सकती है।
  • सेमीकंडक्टर, कम्युनिकेशन, क्लीन एनर्जी और मेडिसिन की सप्लाई पर चर्चा संभव।
  • दोनों देश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) पर भी नई पहल की शुरुआत कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *