PM Modi Ethiopia Visit Update: इथियोपिया ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपना सर्वोच्च सम्मान ‘द ग्रेट ऑनर निशां ऑफ इथियोपिया’ दिया। यह सम्मान पाने वाले वे पहले ग्लोबल लीडर बन गए हैं। इस मौके पर पीएम मोदी ने कहा कि ये सम्मान मेरे लिए गौरव की बात है। पीएम के इथियोपिया दौरे का बुधवार को दूसरा दिन है।
इससे पहले कल मोदी का इथियोपिया का नेशलन पैलेस में PM अबी अहमद अली ने औपचारिक स्वागत किया, जहां दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय बैठक की। बैठक के दौरान मोदी ने कहा कि इथियोपिया आकर उन्हें बेहद खुशी महसूस हो रही है। पीएम ने कहा कि यह उनका पहला इथियोपिया दौरा है, लेकिन यहां पहुंचते ही अपनेपन का एहसास हुआ।
Grateful to the people and Government of Ethiopia as well as Prime Minister Abiy Ahmed Ali for conferring upon me the ‘Great Honour Nishan of Ethiopia’ last evening. To be honoured by one of the world’s most ancient and rich civilisations is a matter of immense pride. This honour… pic.twitter.com/MWrdGwVFcI
— Narendra Modi (@narendramodi) December 17, 2025
मोदी को खुद कार चलाकर होटल ले गए थे PM अली
इथियोपिया के प्रधानमंत्री अहमद अली कल PM मोदी को अदीस अबाबा एयरपोर्ट पर लेने पहुंचे थे। दोनों नेताओं ने एयरपोर्ट पर ही अनौपचारिक बातचीत की। इस दौरान PM अहमद अली ने मोदी को पारंपरिक कॉफी भी पिलाई। इसके बाद अहमद अली खुद कार चलाकर मोदी को होटल ले गए। उन्होंने रास्ते में मोदी को साइंस म्यूजियम और मैत्री पार्क भी दिखाया। यह PM का पहला इथियोपिया दौरा है। वे यहां 2 दिन के राजकीय दौरे पर हैं।
በአዲስ አበባ በሚገኘው ብሔራዊ ቤተ መንግሥት ልዩ የሆነ የአቀባበል ስነስርዓት ተካሂዷል። ይህ ጉብኝት በሕንድ እና በኢትዮጵያ መካከል ያለውን ዘላቂ አጋርነት ለማጠናከር ሌላ እርምጃ ወደፊት የሚወስድ ነው።@AbiyAhmedAli pic.twitter.com/SND1o0oOpw
— Narendra Modi (@narendramodi) December 16, 2025
PM अली ने मोदी की सोच की तारीफ की | PM Modi Ethiopia Visit Update
इथियोपियाई प्रधानमंत्री अहमद अली ने मंगलवार को द्विपक्षीय बैठक के दौरान PM मोदी की सोच की तारीफ की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी हमेशा यह बात कहते हैं कि अफ्रीका के साथ साझेदारी उसकी जरूरतों के हिसाब से होनी चाहिए।
Held extensive discussions with PM Abiy Ahmed Ali. We have decided to elevate the India-Ethiopia ties to a Strategic Partnership. Gave three key suggestions to enhance bilateral ties:
Deepen relations in food security and health security. This includes cooperation in sustainable… pic.twitter.com/QACLRq21Dn
— Narendra Modi (@narendramodi) December 16, 2025
उन्होंने कहा कि आज भारत और इथियोपिया के बीच नई और मजबूत साझेदारी की जरूरत है। अहमद अली ने कहा कि देश में विदेशी निवेश भी तेजी से बढ़ रहा है और इसमें भारत सबसे बड़ा निवेशक बनकर उभरा है। उन्होंने बताया कि इथियोपिया में 615 से ज्यादा भारतीय कंपनियां निवेश कर रही हैं। बैठक में मोदी ने इथियोपिया के छात्रों के लिए स्कॉलरशिप दोगुना करने का ऐलान किया। साथ ही पहलगाम आतंकी हमले पर संवेदना और आतंकवाद के खिलाफ भारत का समर्थन के लिए धन्यवाद दिया।
#WATCH | Addis Ababa, Ethiopia: In his meeting with Ethiopian PM Abiy Ahmed Ali, PM Narendra Modi says, "We express gratitude to you for your sympathies over Pahalgam terrorist attack and for your support in our fight against terrorism. The support of friendly nations in our… pic.twitter.com/TSXoTJte3O
— ANI (@ANI) December 16, 2025
इथियोपिया का दूसरा बड़ा ट्रेड पार्टनर भारत | PM Modi Ethiopia Visit Update
भारत, इथियोपिया का दूसरा बड़ा ट्रेड पार्टनर है। दोनों देशों के बीच 2023-24 में 5175 करोड़ रुपये का ट्रेड हुआ। इस दौरान भारत ने 4433 करोड़ रुपये और इथियोपिया ने 742 करोड़ रुपये का निर्यात किया। इथियोपिया, भारत से लोहा, स्टील, मेडिसन और फार्मास्युटिकल्स, मशीनरी और उपकरण आयात करता है।
वहीं भारत, इथियोपिया से दालें, कीमती पत्थर, सब्जियां और बीज, चमड़ा और मसाले आयात करता है। भारत और इथियोपिया के बीच व्यापारिक रिश्तों की शुरुआत सन् 1940 के दशक में हुई थी। आजादी से पहले ही दोनों के बीच कारोबार शुरू हो गया था। सन् 1950 में राजनयिक संबंध बनने के बाद दोनों देशों में औपचारिक व्यापार शुरू हुआ।

