PM Kisan Yojana 23th Installment Eligibility: अगर आप भी पीएम किसान योजना से जुड़े हैं तो आपको भी इस बार 23वीं किस्त का इंतजार होगा? लेकिन क्या आपको ये किस्त मिल पाएगी? दरअसल, पीएम किसान सम्मान निधि योजना की किस्त सिर्फ उन किसानों को ही मिलती है जो इस योजना के लिए पात्र होते हैं। अगर आप भी योजना के लिए पात्र हैं तो आप इस योजना के तहत किस्त का लाभ ले सकते हैं। चलिए जानते हैं किन्हें 23वीं किस्त मिल सकती है या और किन्हें नहीं…
कब आ सकती हैं 23वीं किस्त?
-
पीएम किसान योजना की हर किस्त लगभग चार-चार महीने के अंतराल पर जारी होती है
-
इस हिसाब से 22वीं किस्त मार्च में जारी हुई है, इसलिए 23वीं किस्त का समय जून में पूरा हो रहा है
-
इसलिए माना जा रहा है कि 23वीं किस्त जुलाई महीने में जारी हो सकती है
-
हालांकि, अभी आधिकारिक जानकारी का इंतजार है
किसे मिलेगी 23वीं किस्त और किसे नहीं?
-
सबसे पहले तो ये जान लें कि इस योजना की किस्त सिर्फ उन लोगों को मिलती है, जो इस योजना के लिए पात्र होते हैं
-
साथ ही योजना के तहत आने वाले कामों को भी पूरा करवाना होता है जिसमें ई-केवाईसी, भू-सत्यापन और आधार लिंकिंग जैसे कई अन्य काम शामिल होते हैं
-
अगर आप ये सब काम करवा लेते हैं तो आप किस्त का लाभ ले सकते हैं, लेकिन कोई काम अधूरा रहने पर आप किस्त के लाभ से वंचित रह सकते हैं
कैसे करवाएं ई–केवाईसी?
-
आप ई-केवाईसी के लिए अपने नजदीकी सीएससी सेंटर पर जा सकते हैं। यहां पर बायोमेट्रिक आधारित ई-केवाईसी आप करवा सकते हैं
-
योजना की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in के जरिए आप ओटीपी आधारित ई-केवाईसी खुद कर सकते हैं
डीबीटी को बैंक अकाउंट में ऑन जरूर करवाएं?
-
अपने बैंक की शाखा में जाकर आपको आधार सीडिंग/एनपीसीआई मैपर फॉर्म भरना होता है
-
इस फॉर्म को भरकर जमा करें और फिर आपके बैंक खाते में डीबीटी का ऑप्शन ऑन कर दिया जाता है
-
ये इसलिए जरूरी होता है क्योंकि केंद्र सरकार डीबीटी के माध्यम से लाभार्थियों के बैंक खाते में किस्त के पैसे भेजती हैं

