OTT Release: ओटीटी घर बैठे एंटरटेनमेंट का सबसे शानदार जरिया है. वहीं हर फ्राइडे की तरह इस शुक्रवार 30 जनवरी 2026 स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म पर बिंज वॉचिंग के लिए एक शानदार दिन होने वाला है. दरअसल भारत और दुनिया भर के दर्शकों के लिए कई मच अवेटेड फिल्में और शो ओटीटी के तमाम प्लेटफॉर्म पर रिलीज़ हो गए हैं. तो इस वीकेंड की वॉच लिस्ट को शानदार बनाने के लिए शुक्रवार की टॉप ओटीटी रिलीज़ (30 जनवरी, 2026) की पूरी लिस्ट यहां चेक कर सकते हैं.
धुरंधर
‘धुरंधर’ एक हाई-स्टेक्स स्पाई थ्रिलर है जिसमें रणवीर सिंह, आर माधवन, अक्षय खन्ना सहित कई कलाकारों ने अहम रोल प्ले किया है. इस ब्लॉकबस्टर फिल्म की कहानी पाकिस्तान में एक खतरनाक मिशन पर एक अंडरकवर एजेंट के इर्द-गिर्द घूमती है.उसे भारतीय इंटेलिजेंस एक खतरनाक मिशन के लिए चुनती है और हमजा अली मजारी के नाम से पाकिस्तान में घुसता है और लयारी में रहमान डकैत (अक्षय खन्ना) के गैंग में शामिल हो जाता है. बॉलीवुड की सबसे ज्यादा कमाई करन वाली ये फिल्म शुक्रवार, 30 जनवरी को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो गई है.
दलदल
विश धामिजा के नॉवेल ‘भेन्डी बाज़ार’ पर बेस्ड ‘दलदल’ में भूमि पेडनेकर ने रीटा फरेरा का किरदार निभाया है, जो मुंबई क्राइम ब्रांच की नई डीसीपी हैं. वह एक सीरियल किलर द्वारा किए गए कई बेरहम मर्डर की जांच करती हैं. जैसे-जैसे उनकी जांच आगे बढ़ती है, रीटा एक खतरनाक खेल में फंस जाती है. क्या वह केस सुलझा पाएगी और कातिल को अगला शिकार बनाने से पहले पकड़ पाएगी? ये जबरदस्त सस्पेंस थ्रिलर ओटीटी के प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो पर शुक्रवार 30 जनवरी से स्ट्रीम हो गई है.
सर्वम माया
मलयालम भाषा की सुपरनैचुरल कॉमेडी सर्वम माया प्रभांधु (निविन पॉली) की ज़िंदगी की कहानी है, जो पुजारियों के परिवार से होने के बावजूद नास्तिक म्यूज़िशियन है. उसकी ज़िंदगी तब पलट जाती है जब वह मन मारकर अपने परिवार का पेशा अपनाता है और एक पूजा के दौरान एक ऐसी आत्मा से मिलता है जिसकी याददाश्त चली गई है. समय के साथ, उनका रिश्ता गहरा होता जाता है, और आखिर में दोनों एक-दूसरे को कई मुश्किलों से निकलने और अपने-अपने लक्ष्य हासिल करने में मदद करते हैं. इसे ओटीटी के प्लेटफॉर्म जियोहॉटस्टार पर आज से देख सकते हैं.
देवखेल
देवताली के दूरदराज के कोंकण गांव में सेट, यह मराठी भाषा की साइकोलॉजिकल क्राइम थ्रिलर इंस्पेक्टर विश्वास सरंजामे (अंकुश चौधरी) की कहानी है, जो होली पूर्णिमा त्योहार के दौरान होने वाली रहस्यमयी मौतों की जांच करते हैं. जहां विश्वास को इन हत्याओं के पीछे कुछ बुरा होने का शक है, वहीं गांव वालों का मानना है कि ये मौतें भगवान की सज़ा हैं. इसे ओटीटी के प्लेटफॉर्म जी5 पर देख सकते हैं.
मिरेकल: द बॉयज़ ऑफ़ ‘80
मिरेकल: द बॉयज़ ऑफ़ ’80 एक स्पोर्ट्स डॉक्यूमेंट्री है जो 1980 के विंटर ओलंपिक्स में US ओलंपिक हॉकी टीम के ‘मिरेकल ऑन आइस’ की कहानी बताती है. इस डॉक्यूमेंट्री में पहले कभी न देखे गए 16mm आर्काइव फुटेज और उस अंडरडॉग अमेरिकी टीम के खिलाड़ियों के साथ सीधे इंटरव्यू दिखाए गए हैं, जिसने सोवियत यूनियन को हराया था. इसे ओटीटी के प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर 30 जनवरी, शुक्रवार से स्ट्रीम कर सकते हैं.

