Oscar 2026: कांतारा और तन्वी द ग्रेट समेत चार भारतीय फिल्में बेस्ट मूवीज की दौड़ में शामिल

Oscar 2026: कांतारा और तन्वी द ग्रेट समेत चार भारतीय फिल्में बेस्ट मूवीज की दौड़ में शामिल

Oscar Awards 2026: 98वें ऑस्कर अवॉर्ड से पहले भारतीय सिनेमा और फैंस के लिए खुशखबरी है। ऋषभ शेट्टी स्‍टारर ‘कंतारा: ए लीजेंड-चैप्टर 1’, अनुपम खेर की फिल्म ‘तन्वी द ग्रेट’ सहित चार भारतीय फिल्में ऑस्कर 2026 की बेस्ट फिल्म पुरस्कार की दौड़ में शामिल हैं। इस कैटेगरी में कुल 201 फिल्मों के बीच मुकाबला है।

अकादमी ऑफ मोशन पिक्चर आर्ट्स एंड साइंसेज ने इसकी अनाउंस की है। अकादमी ने गुरुवार को 98वें अकादमी अवॉर्ड की द रिमाइंडर लिस्ट ऑफ प्रोडक्शन एलिजिबल की लिस्ट जारी की है। नॉमिनेशन की घोषणा 22 जनवरी को की जाएगी।

महावतार नरसिम्‍हा और टूरिस्‍ट फैमिली भी शामिल

ऋषभ शेट्टी की ‘कांतारा’ और अनुपम खेर की तन्वी के अलावा दो अन्य भारतीय प्रोडक्शन मल्टी लिंग्वल एनिमेटेड फिल्म ‘महावतार नरसिम्हा’ और तमिल फिल्म ‘टूरिस्ट फैमिली’ को भी शामिल किया गया है। ‘टूरिस्ट फैमिली’ को अभिशान जीविंथ ने डायरेक्ट की है। ये उनकी पहली फिल्म है। इसके अलावा, राधिका आप्टे स्टारर हिंदी भाषा की फिल्म ‘सिस्टर मिडनाइट’ भी इस लिस्ट में शामिल हो गई है। इस फिल्म को यूके-इंडिया की प्रोडक्शन कंपनी ने मिलकर बनाया है।

अकादमी की तरफ से बताया गया है कि कुल मिलाकर 317 फीचर फिल्में 98वें अकादमी अवॉर्ड के लिए योग्य हैं। इनमें से 201 फिल्में बेस्ट फिल्म कैटेगरी में विचार के लिए जरूरी एडिशनल एलिजिबलिटी की शर्तों को पूरा करती हैं। रिमाइंडर लिस्ट में शामिल होने का मतलब नॉमिनेशन की गारंटी नहीं है। फिल्मों को अभी भी अकादमी की वोटिंग प्रक्रिया से गुजरना होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *