शादी की चौथी सालगिरह पर एक्टर Rajkumar Rao को पत्नी ने दिया बेस्ट गिफ्ट, घर आई नन्हीं परी

शादी की चौथी सालगिरह पर एक्टर Rajkumar Rao को पत्नी ने दिया बेस्ट गिफ्ट, घर आई नन्हीं परी

Rajkumar Rao: बॉलीवुड इंडस्ट्री से शनिवार सुबह-सुबह एक गुड न्यूज सामने आई है। अभिनेता राजकुमार राव पिता बन गए हैं। उनकी पत्नी व अभिनेत्री पत्रलेखा ने अपने पहले बच्चे को जन्म दिया है। कपल ने ये जानकारी अपने फैंस के साथ साझा करते हुए बताया कि उनके यहां एक नन्ही परी ने जन्म लिया है। कपल के घर ये खुशखबरी उनकी शादी की चौथी सालगिरह पर आई है।

शादी की चौथी सालगिरह पर मिला बेस्ट गिफ्ट

आज सुबह-सुबह कपल ने अपने-अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट के जरिए अपने चाहने वालों के साथ यह खुशखबरी साझा की। पोस्ट में लिखा, ‘आज हम बहुत खुश हैं। भगवान ने हमारे यहां एक बेटी को जन्म दिया है।’ इसके साथ ही पोस्ट में नीचे राजकुमार राव और पत्रलेखा के नाम भी लिखे हैं। सबसे बड़ी बात कि आज राजकुमार राव और पत्रलेखा की शादी की सालगिरह भी है। ऐसे में एक खुशी के मौके पर उनको ईश्वर ने सबसे खूबसूरत तोहफा दिया है। इस बात का जिक्र करते हुए राजकुमार राव ने कैप्शन में लिखा, ‘हमारी शादी की चौथी सालगिरह पर भगवान ने हमें तोहफे के रूप में सबसे बड़ा आशीर्वाद दिया है।’

चार साल पहले शादी के बंधन में बंधा था कपल

राजकुमार राव और पत्रलेखा आज से चार साल पहले यानी 15 नवंबर 2021 को शादी के बंधन में बंधे थे। शादी से पहले दोनों ने एक-दूसरे को कई साल तक डेट भी किया था। कपल ने चंडीगढ़ में सात फेरे लिए थे। राजकुमार राव को पहली नजर में ही पत्रलेखा से प्यार हो गया था। हालांकि, पत्रलेखा को राजी करने में उन्हें काफी टाइम लगा था। इसके बाद दोनों ने लगभग 11 साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद शादी की।अपनी लव स्टोरी के बारे में राजकुमार राव ने कई बार बताया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *