बिहार में 10वीं बार नीतीश कुमार, PM Modi की मौजूदगी में ली मुख्यमंत्री पद की शपथ  

बिहार में 10वीं बार नीतीश कुमार, PM Modi की मौजूदगी में ली मुख्यमंत्री पद की शपथ  

Bihar CM Oath Ceremony: बिहार के मुख्‍यमंत्री के रूप में नीतीश कुमार ने 10वीं बार शपथ ली है। गुरुवार (20 नवंबर) को गांधी मैदान में हुए भव्य समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और बीजेपी के राष्‍ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा सहित कई बड़े भाजपा नेता मौजूद रहे।

पीएम मोदी ने गमछा लहराकर लोगों का अभिवादन किया

शपथ के बाद पीएम मोदी ने मंच से समारोह में मौजूद लोगों का गमछा लहराकर अभिवादन किया। हरियाणा, असम, गुजरात, मेघालय, यूपी, नगालैंड, ओडिशा, दिल्ली, एमपी और राजस्थान के मुख्यमंत्री भी शामिल हुए हैं। मंच पर चिराग पासवान ने मांझी और जेपी नड्डा के पैर छूकर आशीर्वाद लिया।

इस समारोह में डिप्टी सीएम के रूप में सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा ने शपथ ली। साथ ही 26 मंत्रियों ने भी शपथ ली, जिनमें 14 बीजेपी कोटे से, 8 जदयू से, लोजपा(R) से 2 हम और कुशवाहा की पार्टी से 1-1 को मंत्री बनाया गया है। इस मंत्रिमंडल में एक मुस्लिम चेहरा शामिल है। जदयू ने जमा खान को फिर मंत्री बनाया है।

नीतीश कैबिनेट में 13 नए चेहरों को मौका | Bihar CM Oath Ceremony

नीतीश कैबिनेट में इस बार नए चेहरों को मौका दिया गया है। रामकृपाल यादव, श्रेयसी सिंह को मंत्रिमंडल में शामिल किया गया है। चिराग की पार्टी से 2 विधायकों को मंत्री बनाया गया है। इसमें संजय सिंह भी शामिल हैं। संजय सिंह महुआ से चुनाव जीते हैं। उन्होंने लालू यादव के बेटे तेजप्रताप को मात दी थी।

26 मंत्रियों ने ली शपथ

  1. सम्राट चौधरी
  2. विजय कुमार सिन्हा
  3. विजय कुमार चौधरी
  4. बिजेन्द्र प्रसाद यादव
  5. श्रवण कुमार
  6. मंगल पाण्डेय
  7. डॉ० दिलीप जायसवाल
  8. अशोक चौधरी
  9. लेशी सिंह
  10. मदन सहनी
  11. नितिन नवीन
  12. राम कृपाल यादव
  13. संतोष कुमार सुमन
  14. सुनील कुमार
  15. मो० जमा खान
  16. संजय सिंह ‘टाइगर
  17. अरुण शंकर प्रसाद
  18. सुरेन्द्र मेहता
  19. नारायण प्रसाद
  20. रमा निषाद
  21. लखेन्द्र कुमार रौशन
  22. श्रेयसी सिंह
  23. डॉ० प्रमोद कुमार
  24. संजय कुमार
  25. संजय कुमार सिंह
  26. दीपक प्रकाश

तेजस्वी ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को दी बधाई

सीएम के बेटे निशांत बोले- यह 20 सालों की मेहनत का फल है | Bihar CM Oath Ceremony

चिराग की मां बोलीं- चिराग पासवान के नेतृत्व में पार्टी बहुत आगे बढ़ रही

मंत्री दिलीप जायसवाल ने कहा- कानून राज में बिहार का विकास होगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *