UP Minister Kapil Dev Agarwal News: उत्तर प्रदेश के व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिल देव अग्रवाल ने गुरुवार को दिल्ली स्थित भाजपा के केंद्रीय कार्यालय में पार्टी के नवनियुक्त राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन से मुलाकात की। साथ ही उन्हें इस महत्वपूर्ण संगठनात्मक दायित्व के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि संगठन की मजबूती ही भारतीय जनता पार्टी की सबसे बड़ी ताकत है और यह नेतृत्व परिवर्तन संगठन को नई ऊर्जा प्रदान करेगा।
मुलाकात के दौरान राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन एवं मंत्री कपिल देव अग्रवाल के मध्य संगठन की वर्तमान गतिविधियों, भावी योजनाओं तथा पार्टी को जमीनी स्तर पर और अधिक सशक्त बनाने से संबंधित विषयों पर सार्थक एवं सकारात्मक संवाद हुआ। बैठक में संगठन विस्तार, कार्यकर्ताओं के प्रशिक्षण, जनसंपर्क की मजबूती तथा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक प्रभावी रूप से पहुँचाने पर विशेष चर्चा की गई।

संगठनात्मक अनुभव और नेतृत्व क्षमता की सराहना
इस अवसर पर मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने नितिन नबीन के अब तक के संगठनात्मक अनुभव एवं नेतृत्व क्षमता की सराहना करते हुए विश्वास व्यक्त किया कि उनके कुशल मार्गदर्शन में भारतीय जनता पार्टी संगठनात्मक दृष्टि से और अधिक सुदृढ़ होगी तथा सेवा, सुशासन और विकास के संकल्प के साथ नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगी।

