Mayawati News: BSP सुप्रीमो ने संगठन में किए बड़े बदलाव, बामसेफ की भी बुलाई बैठक

Mayawati: तेवर बरकरार, बसपा सुप्रीमो ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश, दोहराया संकल्प

Mayawati News: उत्तर प्रदेश में बहुजन समाज पार्टी ने वरिष्ठ नेता एवं लखनऊ महानगर के सलाहकार सरवर मलिक को लखनऊ मंडल का मुख्य प्रभारी बनाया है। सरवर मलिक लखनऊ के पूर्व जिलाध्यक्ष एवं लोकसभा चुनाव में पार्टी प्रत्याशी भी रह चुके हैं। इसके अलावा मुनकाद अली कानपुर और लखनऊ मंडल की जिम्मेदारी संभालेंगे। वहीं दूसरी ओर पार्टी ने मुस्लिम भाईचारा संगठन का पुनर्गठन करने का फैसला भी लिया है। इसके अलावा पश्चिमी यूपी में भी संगठन में कई फेरबदल किए गए हैं।

बसपा सुप्रीमो मायावती ने आगामी एक नवंबर को बामसेफ की बैठक भी बुलाई है। इसमें पिछड़े वर्ग के लोगों को भी शामिल करने पर मंथन चल रहा है, जिसके बारे में मायावती अंतिम निर्णय लेंगी। दरअसल, बसपा ने मिशन 2027 के तहत संगठन को मजबूत करने के लिए बामसेफ कैडर को फिर से जिंदा करने की कवायद तेज कर दी है।

इससे पहले वर्ष 2024 में भी ऐसी कवायद हो चुकी है, हालांकि उस दौरान खास सफलता नहीं मिली थी। अब बामसेफ को पुनर्गठित कर बसपा को मजबूत किया जाएगा। बामसेफ में अधिकतर लोग सरकारी सेवाओं से जुड़े हैं, जो पार्टी के विचारों को आगे बढ़ाने के साथ आर्थिक सहयोग भी करते हैं। अब उनका समर्थन पार्टी को नई ऊर्जा दे सकता है। बसपा के शुरुआती दौर में बामसेफ की अहम भूमिका रही थी, जिसकी वजह से पार्टी तेजी से आगे बढ़ती गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *