Maharashtra: बारामती जिले में राज्य के डिप्टी CM और NCP के प्रमुख अजित पवार का विमान क्रैश हो गया। इस विमान क्रैश में अजित पवार का निधन हो गया है। बता दें कि बारामती में अजित पवार की सभा होने वाली थी, वह आज सुबह ही मुंबई से बारामती के लिए रवाना हुए थे।
चाचा से सीखे राजनीति के गुण
अजित पवार को महाराष्ट्र की राजनीति में एक मंझा हुए नेता माना जाता था। उनकी छवि एक गंभीर नेता की थी। उन्होंने महाराष्ट्र की सियासत के चाणक्य कहे जाने वाले अपने चाचा शरद पवार से राजनीति के गुण सीखे थे। वह पार्टी के छोटे से छोटे कार्यकर्ता के साथ मजबूत रिलेशन बनाकर चलने में यकीन रखते थे। साल 2022 में उन्होंने अपने चाचा शरद पवार का हाथ छोड़कर बीजेपी से हाथ मिलाया था और महाराष्ट्र में सरकार बनाई थी। अजित पवार के पिता अनंतराव पवार फिल्मी दुनिया से संबंध रखते थे। अनंतराव वी शांताराम के राजकमल स्टूडियो में काम करते थे। लेकिन अजित पवार का झुकाव राजनीति की तरफ था तो उन्होंने अपने चाचा से राजनीति का हुनर सीखा और ग्राउंड लेवल पर काफी काम किया। एनसीपी के जनाधार को बढ़ाने में अजित पवार का अहम योगदान था।
#WATCH | Crash landing in Baramati | Five people onboard the Mumbai-Baramati charter plane, including Maharashtra Deputy CM Ajit Pawar, died as per initial information by the DGCA.
Visuals from the spot. pic.twitter.com/6MHqTi6gna
— ANI (@ANI) January 28, 2026
अजित पवार के परिवार में कौन–कौन है?
अजित पवार के परिवार में उनकी पत्नी सुनेत्रा पवार और 2 बच्चे हैं। अजित के बेटों का नाम पार्थ पवार और जय पवार है। अजित पवार ने महाराष्ट्र एजुकेशन सोसायटी हाई स्कूल बारामती से प्राथमिक शिक्षा पाई थी। लेकिन जब वह कॉलेज में थे, तब उनके पिता का निधन हो गया था। इसके बाद उन्होंने पढ़ाई जारी नहीं रखी और राजनीति में आ गए थे। उन्हें महाराष्ट्र की सियासत में शरद पवार का वारिस माना जाता था। लेकिन समय के साथ चाचा-भतीजा के रिश्ते में खटास आ गई और अजित ने चाचा के खिलाफ जाकर बीजेपी से हाथ मिलाया और महाराष्ट्र सरकार में डिप्टी सीएम बने।

