स्वतंत्रता दिवस व त्यौहारों पर सजेगा लखनऊ, नगर निगम ने शुरू किया विशेष अभियान

स्वतंत्रता दिवस व त्यौहारों पर सजेगा लखनऊ, नगर निगम ने शुरू किया विशेष अभियान

Lucknow Nagar Nigam Abhiyaan: स्वतंत्रता दिवस और जन्माष्टमी जैसे महत्वपूर्ण अवसरों को देखते हुए नगर निगम लखनऊ ने शहरभर में स्वच्छता और सजावट को लेकर विशेष अभियान शुरू कर दिया है। यह अभियान आठों जोनों के 110 वार्डों में व्यापक स्तर पर चलाया जा रहा है, जिससे इन राष्ट्रीय और धार्मिक पर्वों के दौरान शहर स्वच्छ, सुंदर और आकर्षक दिखाई दे।

अभियान के तहत सभी जोनल अधिकारियों, जोनल सेनेटरी अधिकारियों और सुपरवाइजरों को वार्डवार जिम्मेदारी सौंपी गई है। सड़कों, गलियों, बाजारों और सार्वजनिक स्थलों की विशेष सफाई के साथ-साथ नालों की सफाई, कूड़ा निस्तारण और कचरा उठान पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

हर घर तिरंगा, जागरूकता और तिरंगा वितरण | Lucknow Nagar Nigam Abhiyaan

स्वच्छता को लेकर जनभागीदारी बढ़ाने के लिए हर घर तिरंगा अभियान भी जोर-शोर से चलाया जा रहा है। नगर निगम की टीमें घर-घर जाकर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक कर रही हैं और उन्हें अपने घरों पर तिरंगा लगाने के लिए प्रेरित कर रही हैं।

स्वतंत्रता दिवस व त्यौहारों पर सजेगा लखनऊ, नगर निगम ने शुरू किया विशेष अभियान

इस अभियान के तहत नगर निगम ने अब तक 3 लाख तिरंगे घर-घर जाकर बांटे हैं, जिससे हर घर पर राष्ट्रीय ध्वज लहराए और स्वतंत्रता दिवस पर शहर तिरंगे की शान में रंगा नजर आए। स्कूली बच्चों के साथ तिरंगा यात्राएं भी निकाली जा रही हैं, जिनमें छात्र-छात्राएं देशभक्ति गीतों और नारों के माध्यम से नागरिकों को स्वच्छता और राष्ट्रभक्ति का संदेश दे रहे हैं।

शहर के प्रमुख चौराहों और स्मारकों पर रोशनी

अभियान के तहत शहर के प्रमुख चौराहों और स्मारकों को तिरंगे की थीम पर रोशनी से सजाया गया है। इनमें 5केडी, 1090 चौराहा, हजरतगंज चौराहा, लोहिया पार्क चौराहा और समतामूलक चौराहा प्रमुख हैं। साथ ही सभी प्रमुख पार्कों, ऐतिहासिक स्थलों और स्मारकों पर आकर्षक लाइटिंग की गई है, जिससे रात में पूरा शहर तिरंगे की रंगत में नहाया हुआ नजर आ रहा है।

स्वतंत्रता दिवस व त्यौहारों पर सजेगा लखनऊ, नगर निगम ने शुरू किया विशेष अभियान

मूर्तियों की सफाई और लाइटिंग | Lucknow Nagar Nigam Abhiyaan

शहर में स्थित शहीदों, स्वतंत्रता सेनानियों और प्रमुख राजनेताओं की मूर्तियों की विशेष साफ-सफाई कराई जा रही है। इन स्थलों पर भी लाइटिंग की व्यवस्था की गई है, ताकि नागरिक इन महान विभूतियों को श्रद्धांजलि अर्पित कर सकें।

नगर आयुक्त गौरव कुमार ने कहा, स्वतंत्रता दिवस केवल एक राष्ट्रीय पर्व नहीं, बल्कि हमारे गौरव, त्याग और एकता का प्रतीक है। इस अवसर पर लखनऊ को स्वच्छ और सुंदर बनाना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। नगर निगम लगातार सफाई और सजावट के कार्य कर रहा है, लेकिन इस अभियान को सफल बनाने के लिए नागरिकों का सहयोग भी उतना ही आवश्यक है। मेरा सभी से अनुरोध है कि वे अपने आसपास सफाई रखें, कचरा निर्धारित स्थान पर डालें और हर घर तिरंगा अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *