Lucknow Alyantra Medicity Hospital: आधुनिक स्वास्थ्य सेवाओं के साथ बढ़ाया जनविश्वास

Lucknow Alyantra Medicity Hospital: आधुनिक स्वास्थ्य सेवाओं के साथ बढ़ाया जनविश्वास
  • -तीन वर्षों में भरोसे का बड़ा नाम बना अल्यंत्रा मेडिसिटी, आधुनिक और सुलभ इलाज पहुंचाना ही उद्देश्य

Lucknow Alyantra Medicity Hospital: राजधानी स्थित अल्यंत्रा मेडिसिटी सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल ने अपने तीन वर्ष पूरे कर लिये हैं। इसी क्रम में अस्पताल की तरफ से एक विशेष नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश सरकार में कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने किया। अल्यंत्रा हॉस्पिटल के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. विजय पांडेय ने तीन साल के सफ़र के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया, इन तीन वर्षों में हमने कार्डियक में अच्छा कार्य किया है। हमने आईसीयू का बेहतर मॉडिफिकेशन किया है। साथ में छोटे बच्चों के लिए भी आईसीयू उपलब्ध है। अल्यंत्रा में सुपर स्पेशलिटी के सारे डिपार्टमेंट मौजूद हैं। हमारे पास प्लास्टिक सर्जन, न्यूरो सर्जन, किडनी विशेषज्ञों के साथ-साथ कैंसर के इलाज की सारी सुविधाएं उपलब्ध हैं।

Lucknow Alyantra Medicity Hospital: आधुनिक स्वास्थ्य सेवाओं के साथ बढ़ाया जनविश्वास

डॉ. विजय पांडेय ने बताया कि इन तीन वर्षों में मरीजों की संख्या में भी इजाफा हुआ है और हमारी यही कोशिश रहती है कि उन्हें बेहतर इलाज और सुविधाएं मुहैया करायें। अल्यंत्रा की स्थापना का उद्देश्य यही था कि मध्यमवर्गीय परिवारों को उचित मूल्य में सही और सटीक इलाज की सुविधाएं उपलब्ध कराई जायें। हमारी कोशिश यही रहती है कि मरीजों को उन सभी आधुनिक सुविधाएं मिलें जो बड़े मल्टी सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में मौजूद रहती हैं।

जनता के लिए जड़ी बूटी है आयुष्मान योजना

डॉ. विजय पांडेय ने बताया सरकार का लक्ष्य देश के हर नागरिक तक सस्ती, सुलभ और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना है, और आयुष्मान भारत इस दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हो रहा है। देश में स्वास्थ्य सुरक्षा के इस मजबूत ढांचे के जरिए न सिर्फ इलाज का खर्च कम हो रहा है, बल्कि करोड़ों परिवारों को आर्थिक रूप से भी बड़ी राहत मिल रही है। अल्यंत्रा मेडिसिटी सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल भी सरकार के साथ कदम से कदम मिलाकर चल रहा है। आयुषमन भारत स्कीम के तहत हम लगातार मरीजों का इलाज कर रहे हैं।

अल्यंत्रा हॉस्पिटल के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. विजय पांडेय

उन्होंने कहा, आयुष्मान के तहत ओपीडी सुविधाओं को लेकर भी हमने सरकार को पत्र लिखा है। हमने सरकार को बताया है कि ओपीडी में भी हम आयुषमान कार्ड धारकों को स्पेशल ट्रीटमेंट और डिस्काउंट देने का कार्य करेंगे। वरिष्ठ चिकिसक ने बताया कि वर्तमान में मध्यमवर्गीय परिवारों को सस्ती और बेहतर चिकित्सीय सुविधाएं देने का कार्य अल्यंत्रा मेडिसिटी सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में जारी है और यह प्रक्रिया अनवरत जारी रहेगी। भविष्य में अस्पताल में ओपन हार्ट सर्जरी की सुविधा शुरू करने का टारगेट सेट किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *