Lucknow News: केसरी नंदन समिति द्वारा स्थान कमला कॉलोनी खुरदही बाजार आंगनबाड़ी के सामने छठ पूजा का आयोजन किया गया। इसमें कॉलोनी के सभी लोगों ने उपस्थित होकर पूजा-अर्चना की और छठी माई का आशीर्वाद लिया। यहां छठ पूजा का आयोजन पहली बार किया गया, लेकिन छठी माई के आशीर्वाद से करीब 100-120 लोग उपस्थित रहे। मंदिर समिति के अध्यक्ष रामगोपाल पांडे, सचिव प्रेमराज यादव, कोषाध्यक्ष राज बहादुर सिंह और मंदिर के सभी सदस्य एवं भक्तों ने इस पूजा का आयोजन किया।
केसरी नंदन समिति ने किया छठ पूजा का आयोजन

