Fastag Rules: एक वक्त था जब लोगों को लंबी कतारें लगाकर टोल प्लाजाओं पर टोल टैक्स चुकाना पड़ता था. लेकिन अब टोल चुकाने का तरीका बिल्कुल बदल चुका है. अब लोग फास्टैग के जरिए बिना लाइन में लगकर टोल चुका सकते हैं. अब सभी के लिए हाइवे पर सफर करते समय फास्टैग बड़ी सहूलियत बन चुका है. इससे लोगों का समय भी बचता है. लेकिन अगर अचानक आपका फास्टैग ब्लैकलिस्ट हो जाए. तो यही सुविधा परेशानी में बदल जाती है. टोल पर गाड़ी रोक दी जाती है. लाइन अलग होती है और एस्ट्रा पैसे भी देने पड़ते हैं. कई बार लोगों को मौके पर पता चलता है कि उनका फास्टैग काम नहीं कर रहा. ऐसे में घबराने के बजाय यह जानना जरूरी है कि ब्लैकलिस्ट होने पर टोल पर क्या करना चाहिए और इस समस्या से कैसे बाहर निकला जा सकता है जान लीजिए
फास्टैग ब्लैकलिस्ट क्यों होता है?
फास्टैग ब्लैकलिस्ट होने की सबसे काॅमन वजह फास्टैग वॉलेट में कम बैलेंस होना होता. मिनिमम अमाउंट न होने पर सिस्टम टैग को ब्लॉक कर देता है. इसके अलावा KYC न होने के चलते भी ऐसा हो सकता है. कई लोग डॉक्यूमेंट अपडेट करना भूल जाते हैं. इसके अलावा अगर फास्टैग किसी ऐसे बैंक अकाउंट से जुड़ा है जो अब बंद हो चुका है. तब भी टैग ब्लैकलिस्ट हो सकता है. गाड़ी की जानकारी में गड़बड़ी, जैसे नंबर प्लेट और टैग का मैच न होना, या टोल नियमों का उल्लंघन भी फास्टैग को ब्लैकलिस्ट करा सकता है.
फास्टैग ब्लैकलिस्ट हो जाए तो टोल पर क्या करें?
फास्टैग ब्लैकलिस्ट होने के बाद जब टैग स्कैन नहीं होता. तो आपको मैन्युअल लेन में भेज दिया जाता है. नियमों के मुताबिक अगर आप कैश में टोल चुकाते हैं. तो नार्मल चार्ज का दोगुना देना पड़ता है. यानी जहां 100 रुपये लगते, वहां 200 रुपये देने होंगे. लेकिन ऐसे में आपको कैश की जगह UPI या कार्ड से पे करना चाहिए. इससे आपको100 रुपये के टोल के बदले आपको करीब 125 रुपये चुकाने होते हैं.
फास्टैग को दोबारा एक्टिव कैसे करें?
फास्टैग को अनब्लॉक करना कोई मुश्किल काम नहीं है. सबसे पहले अपने फास्टैग खाते का बैलेंस चेक करें और जरूरत हो तो तुरंत रिचार्ज करें. इसके बाद अपने फास्टैग जारी करने वाले बैंक या ऐप में लॉगिन कर KYC स्टेटस देखें. अगर KYC अधूरी है, तो आधार और गाड़ी से जुड़े दस्तावेज अपडेट करें. नार्मली बैलेंस डालने से ही टैग कुछ समय में एक्टिव हो जाता है. अगर फिर भी दिक्कत आए तो कस्टमर केयर से काॅन्टेक्ट कर के री एक्टिवेशन का रिक्वेस्ट रेज कर दें.

