20 IPS Transfer in UP: उत्तर प्रदेश शासन ने बुधवार (07 दिसंबर) को पुलिस महकमे में लखनऊ कमिश्नरेट से लेकर रेंज स्तर तक के अधिकारियों की जिम्मेदारी बदली गई है। सरकार ने केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से लौटे अधिकारियों को महत्वपूर्ण तैनाती दी है, तो वहीं कुछ अनुभवी चेहरों को नई कमान सौंपी है।
प्रमुख तबादलों में केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से वापस लौटे आईपीएस किरन एस को लखनऊ रेंज का नया आईजी (IG) नियुक्त किया गया है। वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी अपर्णा कुमार को लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट में संयुक्त पुलिस आयुक्त (Joint Commissioner of Police) के पद पर तैनात किया गया है। वहीं, लखनऊ कमिश्नरेट में तैनात रहे अमित वर्मा को उनके वर्तमान पद से हटाकर नई जिम्मेदारी दी गई है।



