Indian Women’s Cricket Team: वर्ल्‍ड चैंपियन महिला क्रिकेट टीम को बॉलीवुड सेलेब्‍स ने दीं शुभकामनाएं

Indian Women's Cricket Team: वर्ल्‍ड चैंपियन महिला क्रिकेट टीम को बॉलीवुड सेलेब्‍स ने दीं शुभकामनाएं

Indian Women’s Cricket Team: साउथ अफ्रीका को भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने रविवार (02 नवंबर) को 52 रनों से हराकर विमेंस वनडे वर्ल्ड कप ट्रॉफी अपने नाम कर ली है। महिला क्रिकेट टीम ने पहली बार ट्रॉफी हासिल कर इतिहास रचा। इस जीत पर फिल्म इंडस्ट्री के सितारे भी लगातार खुशी जाहिर करते हुए टीम को बधाइयां दे रहे हैं।

अमिताभ बच्चन ने जीत पर बधाई देते हुए लिखा, जीत गए। भारतीय महिला क्रिकेट टीम वर्ल्ड चैंपियंस। आप सभी ने हम सबके लिए गर्व का पल बनाया है। ढेर सारी बधाइयां, बधाइयां, बधाइयां।

Indian Women's Cricket Team: वर्ल्‍ड चैंपियन महिला क्रिकेट टीम को बॉलीवुड सेलेब्‍स ने दीं शुभकामनाएं

अभिषेक बच्चन ने बधाई देते हुए लिखा, चलो भारत। वर्ल्ड चैंपियंस। शाबाश हमारी शेरनियों, शानदार प्रदर्शन।

Indian Women's Cricket Team: वर्ल्‍ड चैंपियन महिला क्रिकेट टीम को बॉलीवुड सेलेब्‍स ने दीं शुभकामनाएं

प्रियंका चोपड़ा ने भावुक अंदाज में लिखा, मैं बड़ी हुई नीली जर्सी वाले हीरोज को देखकर, पर आज रात, वो सब उनकी तरह दिख रहे हैं। वर्ल्ड चैंपियंस। टीम इंडिया को हार्दिक बधाई।

Indian Women's Cricket Team: वर्ल्‍ड चैंपियन महिला क्रिकेट टीम को बॉलीवुड सेलेब्‍स ने दीं शुभकामनाएं

अजय देवगन लिखते हैं, एक ऐसी रात जिसे हम कभी नहीं भूल पाएंगे। धन्यवाद, चैंपियंस। इस टीम ने दुनिया को दिखा दिया कि सच्चा जज्बा और विश्वास क्या कर सकता है।

Indian Women's Cricket Team: वर्ल्‍ड चैंपियन महिला क्रिकेट टीम को बॉलीवुड सेलेब्‍स ने दीं शुभकामनाएं

सुनील शेट्टी ने महिला टीम को बधाई देते हुए लिखा है, पसीना। जज्बा। हिम्मत। और पूरा दिल। यूं ही नहीं, इतिहास ने आज नई चमक पाई। हमारी ब्लू ब्रिगेड ने शोहरत का पीछा नहीं किया, उसे अपना बना लिया। हर उस छोटी बच्ची के लिए जिसके पास एक सपना है और हर उस भारतीय के लिए जो गर्व से सीना ताने खड़ा है। जोर से कहो, हम हैं वर्ल्ड चैंपियंस।

Indian Women's Cricket Team: वर्ल्‍ड चैंपियन महिला क्रिकेट टीम को बॉलीवुड सेलेब्‍स ने दीं शुभकामनाएं

श्रद्धा कपूर ने लिखा, सालों से पेरेंट्स से सुनते थे कि 1983 कैसा महसूस हुआ, हमें हमारा ये वाला पल देने के लिए शुक्रिया लड़कियों। ये जेनरेशन के लिए है।

Indian Women's Cricket Team: वर्ल्‍ड चैंपियन महिला क्रिकेट टीम को बॉलीवुड सेलेब्‍स ने दीं शुभकामनाएं

इन सेलेब्स के अलावा अनुष्का शेट्टी, श्रद्धा कपूर, करीना कपूर, ऋतिक रोशन ने भी टीम इंडिया को जीत की बधाई दी।

Indian Women's Cricket Team: वर्ल्‍ड चैंपियन महिला क्रिकेट टीम को बॉलीवुड सेलेब्‍स ने दीं शुभकामनाएं

Indian Women's Cricket Team: वर्ल्‍ड चैंपियन महिला क्रिकेट टीम को बॉलीवुड सेलेब्‍स ने दीं शुभकामनाएं

Indian Women's Cricket Team: वर्ल्‍ड चैंपियन महिला क्रिकेट टीम को बॉलीवुड सेलेब्‍स ने दीं शुभकामनाएं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *