IND vs PAK: भारत ने पाकिस्तान को रौंदा तो खुशी से उछले बॉलीवुड सितारे

IND vs PAK: भारत ने पाकिस्तान को रौंदा तो खुशी से उछले बॉलीवुड सितारे

IND vs PAK: टी-20 विश्वकप में रविवार को हुए मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को बुरी तरह रौंद दिया। भारतीय टीम के खिलाड़ियों ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट खोकर 20 ओवर में 175 रन बनाए। जीत के लिए 176 रनों का पीछा करने उतरी पाकिस्तान 114 रनों पर ही ऑल आउट हो गई और 61 रनों से हार का सामना करना पड़ा। पाकिस्तान की भारत के खिलाफ विश्वकप में ये लगातार 11वीं हार है जो शर्मनाक रही है। वहीं भारत के मैच जीतते ही पूरे देशवासी खुशी से उछल पड़े। बॉलीवुड सितारे भी इस खुशी के मौके पर पीछे नहीं रहे। अनुपम खेर से लेकर आयुष्मान खुराना तक ने भारत की जीत का जश्न मनाया और लोगों को बधाई भी दी है।

क्या बोले फिल्मी सितारे?

मैच जीतने के बाद अजय देवगन ने अपने एक्स अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया है। जिसमें उन्होंने भारतीय टीम की तारीफ करते हुए लिखा, ‘ये टीम कोई भी मुकाबला ऐसे जीतती है जैसे कोई आसान काम हो। क्या खेले हो। बधाई।’ अजय के साथ दूसरे फिल्मी सितारों ने भी भारत की जीत पर बधाई दी है। अनुपम खेर ने लिखा, ‘हर हर महादेव! जयभोलेनाथ।’ अनुपम खेर ने मैच की एक तस्वीर भी शेयर की है जो आखिर की है जब पाकिस्तान हार चुका था और औपचारिकताएं बाकी थीं। बॉलीवुड एक्टर रितेश देशमुख ने भी भारत की जीत पर खुशी जाहिर करते हुए पोस्ट शेयर किया है। जिसमें रितेश लिखते हैं, ‘जय जय जय हे।’ आयुष्मान खुराना ने लिखा, ‘सलमान अली भागा! बुमराह।’ इसके साथ ही कुणाल कोहली ने भी लिखा है, ‘ये भारत-पाकिस्तान के इतिहास का सबसे बोरिंग मुकाबला रहा। ये बिल्कुल एकतरफा था और पाकिस्तान इस पूरे मुकाबले में कभी भी लीड में नहीं दिखी।’

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *