औरंगाबाद में राहुल गांधी बोले- नीतीश का रिमोट मोदी के हाथ में, अब सरकार बदलने का समय

औरंगाबाद में राहुल गांधी बोले- नीतीश का रिमोट मोदी के हाथ में, अब सरकार बदलने का समय

Rahul Gandhi Public Rally in Aurangabad: बिहार विधानसभा चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस सांसद व लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की औरंगाबाद में सभा है। उन्होंने मंच पर पहुंचते ही लोगों से पूछा- कैसे हैं आप लोग। मूड कैसा है आपका। नीतीश जी को हटाने का प्लान है आपका? काम जारी है आपका, चल रहा है। 20 साल से नीतीश जी सरकार चला रहे हैं। वो चला रहे हैं, लेकिन चल नहीं रही है।

कांग्रेस नेता ने कहा, बिहार की सरकार दिल्ली से मोदी जी के ऑर्डर पर चल रही है। यहां आप लोगों के लिए सरकार के पास जमीन नहीं है, लेकिन मोदी जी के पास अडाणी, अंबानी के लिए बहुत जमीनें हैं। उन्‍होंने कहा, ये लोग जानते हैं कि बिहार का चुनाव हार रहे हैं। ये इसी में लगे हैं। इन लोगों ने काम तो किए नहीं जो उनके बूते चुनाव जीते तो ये वोट चोरी कर लेते हैं।

बिहार के युवाओं से सवाल पूछा

राहुल गांधी ने कहा कि मैं बिहार के युवाओं से सवाल पूछना चाहता हूं। मैं देश के किसी भी प्रदेश में जाता हूं तो वहां मुझे बिहार के लोग दिखाई देते हैं। दुबई जैसी जगह को आपने अपने खून पसीने से बनाया है। मेरा आपसे सवाल है कि जब आप दुबई और बेंगलुरु जैसा शहर बना सकते हो तो ये बिहार में क्यों नहीं कर पाते हो।

उन्‍होंने कहा कि एक समय होता था, जब नालंदा की यूनिवर्सिटी पूरी दुनिया में मशहूर थी। जापान, कोरिया, इंग्लैंड से लोग पढ़ाई करने आते थे। दुनिया की शिक्षा का सेंटर नालंदा था। आज बिहार की यूनिवर्सिटी के बार में दूसरे लोगों से पूछिए। कहते हैं यहां सिर्फ पेपर लीक होता है। जिनकी सेटिंग है उन्हें पेपर मिल जाता है। बिहार के बाकी युवा देखते रह जाते हैं।

वोट के लिए ड्रामा करते हैं मोदी | Rahul Gandhi Public Rally in Aurangabad 

कांग्रेस सांसद ने कहा, मोदी जी ने कभी किसी मजदूर को छुआ तक नहीं होगा। मोदी छठ पूजा का ड्रामा कर रहे, यमुना की बजाए स्विमिंग पुल में नहाते हैं राहुल गांधी ने छठ पर्व पर यमुना नदी को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा हमला किया। उन्होंने कहा है कि मोदी जी छठ पूजा का ड्रामा कर रहे हैं और यमुना नदी में नहाने के बजाय एक स्विमिंग पूल में नहाने गए थे।

उन्‍होंने आरोप लगाया कि यह छठ पूजा वोट हासिल करने के लिए किया गया नाटक है और मोदी वोट के लिए मंच पर नाच भी सकते हैं। उन्होंने कहा कि मोदी को छठ पूजा या बिहार की परंपरा से कोई लेना-देना नहीं है, उनका मकसद केवल वोट लेना है। मोदी जी जनता की समस्याओं से कोई सरोकार नहीं रखते, सिर्फ प्रचार और सत्ता में बने रहने में लगे रहते हैं।

नीतीश का रिमोट मोदी के हाथ में है

बिहार का युवा सपना देखता है कि इंजीनियर बनूंगा, डॉक्टर बनूंगा। मां-पिता के पास जाता है और कहता है कि मुझे पढ़ाई करनी है। महीनों की मेहनत के बाद परीक्षा के एक दिन पहले पेपर लीक हो जाता है और बिहार का ईमानदार युवा देखता रह जाता है।

उन्‍होंने कहा कि नीतीश कुमार कहते हैं कि 20 साल में बिहार को बदल दिया, लेकिन मैं पूछता हूं कि क्या बिहार में अच्छी शिक्षा, स्वास्थ्य मिल सकता है। बिहार के अस्पतालों में लोग जीने नहीं, मरने जाते हैं। दूसरी तरफ PM मोदी खड़े हैं। PM के हाथ में नीतीश का रिमोट है। नीतीश से जो करवाना है PM करवा देंगे। बिहार को नीतीश नहीं चलाते हैं, सरकार अमित शाह-मोदी चलाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *