Himachal News: किन्नौर में बादल फटा, कुल्लू और चंबा में लैंडस्लाइड; चंबा में 11 श्रद्धालुओं की मौत

Himachal News: किन्नौर में बादल फटा, कुल्लू और चंबा में लैंडस्लाइड; चंबा में 11 श्रद्धालुओं की मौत

Himachal Rainfall Landslide Alert: हिमाचल के किन्नौर जिले के लिपा गांव में शुक्रवार (29 अगस्‍त) सुबह बादल फटने से भोगती नाले में अचानक बाढ़ आ गई। इस वजह से दो घर जमींदोज हुए और दो लोग दब गए, जिन्हें ग्रामीणों ने सुरक्षित बाहर निकाल लिया। कुल्लू के आनी में भारी बारिश के बाद लैंडस्लाइड हुआ, जिससे तीन मकान क्षतिग्रस्त हुए और दो लोगों के दबे होने की आशंका है। राहत और बचाव कार्य जारी है।

चंबा जिले के भरमौर में मणिमहेश यात्रा पर निकले श्रद्धालुओं पर भारी बारिश और लैंडस्लाइड का असर पड़ा। डिस्ट्रिक्ट डिजास्टर सेंटर ने अब 11 लोगों की मौत की पुष्टि की है। इनमें से नौ शव परिजनों को सौंप दिए गए हैं। मृतकों में तीन पंजाब, एक उत्तर प्रदेश और पांच चंबा के निवासी हैं। दो शवों का अभी पोस्टमॉर्टम नहीं हुआ है और उनकी पहचान नहीं हुई है। अधिकारियों के अनुसार ये मौतें पत्थर गिरने और ऑक्सीजन की कमी के कारण हुई हैं।

6 दिन बारिश से नहीं मिलेगी राहत | Himachal Rainfall Landslide Alert

मौसम विभाग के मुताबिक, प्रदेश में अगले 6 दिन तक बारिश से राहत नहीं मिलेगी। ऊना, कांगड़ा, मंडी और सिरमौर में यलो अलर्ट जारी है। सड़क टूटने और खराब मौसम के कारण कई स्कूल और शिक्षण संस्थान बंद हैं। कुल्लू-मनाली में पेट्रोल, डीजल और रोजमर्रा की आपूर्ति बाधित है। चंडीगढ़-मनाली फोरलेन भी लैंडस्लाइड के कारण बंद है। 1,500 से अधिक टूरिस्ट सड़क बंद होने से घर नहीं लौट पा रहे हैं।

हिमाचल प्रदेश के मनाली में लैंडस्लाइड में सड़कें क्षतिग्रस्त

मनाली में लेह-अटल सुरंग-रोहतांग नेशनल हाईवे का एक हिस्सा बहा

वैष्णो देवी यात्रा लगातार चौथे दिन स्थगित | Himachal Rainfall Landslide Alert

भारी बारिश और लैंडस्लाइड के कारण कटरा में वैष्णो देवी यात्रा शुक्रवार को लगातार चौथे दिन भी स्थगित रही। श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने मौसम की स्थिति को देखते हुए, अगले दो से तीन दिनों में फिर से यात्रा शुरू होने का संकेत दिया है।

बोर्ड ने तीर्थयात्रियों को अगली सूचना तक यात्रा नहीं करने और श्राइन बोर्ड और स्थानीय प्रशासन की तरफ से जारी आधिकारिक अपडेट पर ही भरोसा करने की सलाह दी है। कटरा में वैष्णो देवी मार्ग पर 26 अगस्त को बादल फटने से लैंडस्लाइड हुई थी। इसमें 35 लोग मारे गए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *