UPI के नए फीचर को सरकार की मंजूरी, अब फेस और फिंगरप्रिंट से भी कर सकेंगे पेमेंट

UPI के नए फीचर को सरकार की मंजूरी, अब फेस और फिंगरप्रिंट से भी कर सकेंगे पेमेंट

UPI Payment Rules 2025 Update: अब UPI यूजर्स के लिए सरकार ने नए फीचर को मंजूरी दे दी है। इसके तहत अब फेस और फिंगरप्रिंट के जरिए पेमेंट कर सकेंगे। UPI ऑपरेट करने वाली एजेंसी NPCI के नए बायोमेट्रिक फीचर्स को केंद्र सरकार ने 07 अक्टूबर को मंजूरी दे दी है।

इसके यूजर मैन्युअल और लागू होने की तारीख की डिटेल्स NPCI जल्द जारी करेगा। उसका कहना है कि यह नया तरीका UPI पेमेंट को ज्यादा आसान, सुरक्षित और यूजर-फ्रेंडली बनाएगा। नए फीचर्स में UPI पेमेंट करने के लिए पिन की जरूरत ऑप्शनल हो जाएगी।

UPI पिन सेट करने में भी यूज होगा फिंगरप्रिंट

UPI के नए यूजर होने या PIN भूल जाने पर भी आप फिंगरप्रिंट का इस्तेमाल कर पाएंगे। नए फीचर्स में आपको डेबिट कार्ड की जानकारी डालने या OTP पर निर्भर रहने की जरूरत नहीं होगी। सीधे फिंगरप्रिंट से अपना UPI PIN सेट या रीसेट कर सकेंगे।

UPI के जरिए जब आप ATM से कैश निकालेंगे, तो वहां भी PIN के बजाय बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन का उपयोग किया जा सकेगा। इससे कार्ड ले जाने और PIN याद रखने की जरूरत नहीं होगी।

बायोमेट्रिक पेमेंट क्या है? | UPI Payment Rules 2025 Update 

बायोमेट्रिक पेमेंट में पहचान फिंगरप्रिंट, फेस ID जैसी अनोखी शारीरिक विशेषताओं से होगी। ये PIN या पासवर्ड से ज्यादा सुरक्षित और आसान है, क्योंकि इसे कॉपी करना मुश्किल है। जैसे आप अपने स्मार्टफोन को फिंगरप्रिंट और फेस ID के जरिए अनलॉक कर पाते हैं।

जब कोई यूजर UPI के जरिए पेमेंट करेगा, तो उसके फोन में PIN डालने के ऑप्शन के साथ चेहरे की पहचान या फिंगरप्रिंट स्कैन का विकल्प भी आएगा। वह अपना अंगूठा लगाकर या चेहरे से UPI पेमेंट कर सकेगा।

 नए फीचर्स कितने सुरक्षित होंगे?

नए पेमेंट सिस्टम के लिए बायोमेट्रिक डेटा सीधे भारत सरकार के आधार सिस्टम से लिया जाएगा। इसका मतलब है कि पेमेंट को मंजूरी देने के लिए आपके डेटा को आधार कार्ड में दर्ज बायोमेट्रिक जानकारी से क्रॉस चेक किया जाएगा। आधार से जुड़े होने के कारण यह तरीका सुरक्षित माना जा रहा है।

NPCI मुंबई में चल रहे ग्लोबल फिनटेक फेस्टिवल में इस नए बायोमेट्रिक फीचर को दुनिया के सामने पेश करने की योजना बना रहा है। इसे कल 8 अक्टूबर को लॉन्च किया जा सकता है। शुरुआत में गूगल पे, फोन-पे, पेटीएम जैसे बड़े UPI एप्स में ये फीचर देखने को मिल सकता है।

UPI से जुड़ी खास बातें | UPI Payment Rules 2025 Update 

  • UPI सिस्टम रियल टाइम फंड ट्रांसफर करता है। एक एप्लिकेशन में कई बैंक अकाउंट लिंक किए जा सकते हैं।

  • किसी को पैसा भेजने के लिए आपको सिर्फ उसके मोबाइल नंबर, अकाउंट नंबर या UPI आईडी की जरूरत पड़ती है।

  • UPI को IMPS के मॉडल पर डेवलप किया गया है। इसलिए UPI ऐप के जरिए आप 24×7 बैंकिंग कर सकते हैं।

  • UPI से ऑनलाइन शॉपिंग करने के लिए ओटीपी, सीवीवी कोड, कार्ड नंबर, एक्सपायरी डेट आदि की जरूरत नहीं होती।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *