Jharkhand Ex CM Shibu Soren Passes Away: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद शिबू सोरेन का सोमवार को निधन हो गया है। दिशोम गुरुजी के नाम से प्रसिद्ध 81 साल के सोरेन ने आज सुबह दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में अंतिम सांस ली। न्यूज एजेंसी ANI के मुताबिक, उन्हें सुबह 8.56 बजे मृत घोषित किया गया। सोरेन पिछले डेढ़ महीने से अस्पताल में भर्ती थे। उन्हें ब्रेन स्ट्रोक हुआ था। इससे उनके शरीर के बाईं ओर पैरालिसिस हो गया था।
वे पिछले एक महीने से लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर थे। न्यूरोलॉजी, कार्डियोलॉजी और नेफ्रोलॉजी के डॉक्टरों की टीम उनका इलाज कर रही थी। शिबू सोरेन लंबे समय से किडनी की बीमारी से जूझ रहे थे। वे बीते एक साल से डायलिसिस पर थे। उन्हें डायबिटीज थी और हार्ट की बायपास सर्जरी भी हो चुकी थी। बीते कुछ दिनों से उनकी हालत गंभीर बनी हुई थी।
झारखंड में 3 दिन का राजकीय शोक
आदिवासियों के बड़े नेता और झारखंड के पूर्व सीएम शिबू सोरेन के निधन पर झारखंड सरकार ने 3 दिन का राजकीय शोक घोषित किया है। साथ ही मानसून सत्र को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया है। JMM प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य ने दैनिक भास्कर को बताया कि शिबू सोरेन का पार्थिव शरीर आज सोमवार शाम 5-6 बजे तक रांची लाया जाएगा।
गंगाराम हॉस्पिटल के लिए निकले झारखंड CM
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और उनकी पत्नी, JMM विधायक कल्पना सोरेन, अपने दिल्ली स्थित आवास से सर गंगाराम अस्पताल के लिए रवाना हुए, जहां उनके पिता, JMM के संस्थापक संरक्षक और पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन का पार्थिव शरीर रखा गया है।
#WATCH दिल्ली: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और उनकी पत्नी, JMM विधायक कल्पना सोरेन, अपने दिल्ली स्थित आवास से सर गंगाराम अस्पताल के लिए रवाना हुए, जहां उनके पिता, JMM के संस्थापक संरक्षक और पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन का पार्थिव शरीर रखा गया है।
झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री… pic.twitter.com/B0UtQIgJ41
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 4, 2025
PM मोदी ने शिबू सोरेन के निधन पर दु:ख जताया
कल्पना सोरेन ने लिखा- सब वीरान हो गया
झारखंड CM हेमंत सोरेन की पत्नी और विधायक कल्पना सोरेन ने अपने ससुर और पूर्व CM के निधन पर शोक जताते हुए सोशल मीडिया पर भावुक पोस्ट किया।
सब विरान सा हो गया है…
अंतिम जोहार आदरणीय बाबा…आपका संघर्ष, आपका स्नेह, आपका दृढ़ विश्वास – आपकी यह बेटी कभी नहीं भूलेगी।
— Kalpana Murmu Soren (@JMMKalpanaSoren) August 4, 2025
गोड्डा सांसद बोले- शिबू सोरेन का जाना झारखंड के लिए बड़ा नुकसान
गोड्डा से बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने कहा, ‘मुझे संसद में उनके साथ काम करने का अवसर मिला। झामुमो सरकार को वर्तमान स्थिति तक पहुंचाने में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा। उनका निधन झारखंड के लिए एक अपूरणीय क्षति है। मैं बाबा बैद्यनाथ से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और उनके परिवार के लिए प्रार्थना करता हूं।’
#WATCH | Former Jharkhand Chief Minister Shibu Soren passes away | Delhi: BJP MP Nishikant Dubey says, "… I had the opportunity to work with him in Parliament. He made a significant contribution to advancing the JMM government to its current position. His death is a great loss… pic.twitter.com/YgNFd0IRGA
— ANI (@ANI) August 4, 2025
लालू यादव ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए दी श्रद्धांजलि
संघर्षों के आदि हमारे साथी झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री दिशोम गुरु श्री शिबू सोरेन जी के निधन से मर्माहत हूँ।
उनके साथ सांझा संघर्षों की अनेक यादें जुड़ी है। सामाजिक न्याय और वंचित वर्गों के उत्थान में उनकी महत्ती भूमिका रही है।
समस्त राष्ट्रीय जनता दल परिवार दुख की इस घड़ी में…
— Lalu Prasad Yadav (@laluprasadrjd) August 4, 2025
देश की राष्ट्रपति और झारखंड की पूर्व राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने जताया शोक
The demise of Shri Shibu Soren Ji is a big loss in the space of social justice. He championed the cause of tribal identity and formation of the state of Jharkhand. Besides his work at the grassroots, he also contributed as the Chief Minister of Jharkhand, as a Union Minister and…
— President of India (@rashtrapatibhvn) August 4, 2025
राहुल गांधी ने लिखा- झारखंड के निर्माण में उनकी भूमिका को हमेशा याद रखा जाएगा
राहुल गांधी ने X पर लिखा- झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और JMM के वरिष्ठ नेता शिबू सोरेन जी के निधन का समाचार सुनकर गहरा दुख हुआ। आदिवासी समाज की मज़बूत आवाज़, सोरेन जी ने उनके हक़ और अधिकारों के लिए आजीवन संघर्ष किया। झारखंड के निर्माण में उनकी भूमिका को हमेशा याद रखा जाएगा। हेमंत सोरेन जी और पूरे सोरेन परिवार के साथ-साथ गुरुजी के सभी समर्थकों को गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं।
CM नीतीश कुमार ने शिबू सोरेन के निधन पर दुख जताया है
नीतीश कुमार ने X पर लिखा- झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन जी का निधन दुःखद। स्व॰ शिबू सोरेन जी एक प्रख्यात राजनेता थे। वे तीन बार झारखंड के मुख्यमंत्री रहे थे। झारखंड की राजनीति में उनका अहम योगदान रहा है। उनके निधन से न केवल झारखंड बल्कि पूरे देश के राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र में अपूरणीय क्षति हुई है। दिवंगत आत्मा की चिर-शांति तथा उनके परिजनों एवं प्रशंसकों को दुःख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना है।
UPA कार्यकाल में रहे थे कोयला मंत्री
शिबू सोरेन झारखंड मुक्ति मोर्चा के संस्थापक संरक्षक थे। वह यूपीए के पहले कार्यकाल के दौरान कोयला मंत्री रह चुके थे। हालांकि, चिरूडीह हत्याकांड में नाम आने के बाद उन्होंने केंद्रीय मंत्रीमंडल से इस्तीफा दे दिया था।
13 साल में हुई थी पिता की हत्या
81 साल के दिशोम गुरु शिबू सोरेन का जन्म वर्तमान रामगढ़ जिले के गोला प्रखंड के नेमरा में 11 जनवरी 1944 को हुआ। गांव के ही स्कूल से प्रारंभिक शिक्षा लिए दिशोम गुरु का जीवन संघर्षों भरा रहा है। महज 13 साल की उम्र के थे, जब उनके पिता की हत्या महाजनों ने कर दी। इसके बाद शिबू सोरेन ने पढ़ाई छोड़ दी और महाजनों के खिलाफ संघर्ष का फैसला किया।
3 बार झारखंड के CM रहे शिबू सोरेन
- 2 मार्च 2005 से 12 मार्च 2005- 10 दिन के लिए झारखंड के मुख्यमंत्री बने।
- 28 अगस्त 2008 से 18 जनवरी 2009- 143 दिन के लिए झारखंड के मुख्यमंत्री बने।
- 30 दिसम्बर 2009 से 31 मई 2010 152 दिन के लिए झारखंड के मुख्यमंत्री बने।