Dhurandhar 2: धुरंधर: द रिवेंज’ या ‘धुरंधर 2’ बॉक्स ऑफिस पर खूब धूम मचा रही है. इसने हर किसी को अपना दीवाना बना लिया है आम दर्शक से लेकर सेलेब्स तक के सिर पर ‘धुरंधर 2’ का फीवर चढ़ा हुआ है. वहीं अब अभिनेत्री अनुष्का शर्मा और उनके क्रिकेटर पति विराट कोहली भी ‘धुरंधर 2’ को देखने के बाद इस फिल्म की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं.
अनुष्का शर्मा ने ‘धुरंधर 2’ की खूब की तारीफ
इंस्टाग्राम स्टोरीज पर अनुष्का ने निर्देशक आदित्य धर और फिल्म के कलाकारों की तारीफ करते हुए एक डिटेल्ड नोट लिखा. उन्होंने लिखा, “आपने क्या शानदार फिल्म बनाई है आदित्य धर! लगभग 4 घंटे लंबी फिल्म बनाना बहुत दृढ़ विश्वास की बात है. ग्रिपिंग एंड इमर्सिव, बारीकी से क्राफ्ट की गई, यह फिल्म शुरू से अंत तक आपका ध्यान खींचती है. आप एक बेहद ओरिजनल और आत्मविश्वास से भरे फिल्मकार हैं.”
अनुष्का ने सभी कलाकारों की एक्टिंग की सराहना की,खासतौर पर रणवीर सिंह की. उन्होंने कहा, “आपने एक अनमोल किरदार को बखूबी निभाया और दमदार, फ्लॉलेस परफॉर्मेंस दी.” उन्होंने कहा कि आर माधवन, अर्जुन रामपाल और राकेश बेदी जैसे कलाकारों ने फिल्म को और भी बेहतर बनाया. अनुष्का ने लिखा, “हर कलाकार का अभिनय बेमिसाल है, आप सभी के बिना फिल्म की कल्पना भी नहीं की जा सकती थी. इस फिल्म से जुड़े सभी लोगों को बहुत-बहुत बधाई.”
‘भारत में ऐसा सिनेमैटिकएक्सपीरियंस नहीं देखा’
फिल्म देखने के बाद विराट कोहली ने भी धुरंधर 2 की तारीफ करते हुए लिखा, “आज फिल्म देखी और मैं दावे से कह सकता हूं कि भारत में बनी ऐसी सिनेमैटिक प्रजेंटेशन मैंने पहले कभी नहीं देखी. इसने हर तरह की भावनाओं को उभारा और मैं लगभग चार घंटे तक एक पल भी नहीं हिला.” आदित्य धर की तारीफ करते हुए क्रिकेटर ने आगे कहा, “आपकी प्रतिभा और दृढ़ विश्वास आपकी रचना में झलकता है.आपको सलाम! आप तो जीनियस हैं! उन्होंने रणवीर सिंह की खासतौर पर तारीफ करते हुए कहा, “इस फिल्म के बाद आपने एक अलग ही मुकाम हासिल कर लिया है और आपका अभिनय लाजवाब था. वाकई कमाल.”
आदित्य धर ने भी किया अनुष्का–विराट के रिव्यू पर रिएक्ट
फिल्म निर्माता आदित्य धर ने विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ की जमकर तारीफ करने पर रिएक्शन दिया है. आदित्य धर ने एक इमोशनल मैसेज लिखा, “वाह! विश्वास नहीं हो रहा कि ऐसा हो रहा है विराट, इसका मेरे लिए बहुत महत्व हैय मैं अंडर-19 वर्ल्ड कप के दिनों से ही आपका फैन रहा हूं.” उन्होंने आगे कहा, “एक जनरेशन में एक बार आने वाले दिग्गज को इस तरह प्यार जताते देखना वाकई अमेजिंग है. जिस तरह आप हर बार देश को रिप्रेजेंट करते हैं, वह हमें इंस्पायर करता है… हम भी अपनी फिल्मों के जरिए भारत को गौरवान्वित करने की पूरी कोशिश करेंगे. जय हिंद.”
आदित्य धर ने अनुष्का की तारीफ पर भी दिया रिएक्शन
आदित्य धर ने अनुष्का शर्मा द्वारा फिल्म की सराहना पर भी अपना रिएक्शन दिया. निर्देशक ने लिखा, “आप जैसी असाधारण प्रतिभा से ये तारीफ पाकर हम सचमुच अभिभूत हैं. बहुत-बहुत थैंक्यू, अनुष्का.” उन्होंने आगे कहा, “यह हमें और ऊंचा लक्ष्य रखने, ईमानदारी, दिल और उद्देश्य के साथ कहानियां कहने… और कुछ ऐसा बनाने के लिए इंस्पायर करता है जो वास्तव में लोगों को प्रभावित करे.”

