Epstein Files: 68 नई तस्वीरें जारी, महिलाओं संग दिखे बिल गेट्स, गूगल बनाने वाले सर्गेई ब्रिन की भी फोटो आई

Epstein Files: 68 नई तस्वीरें जारी, महिलाओं संग दिखे बिल गेट्स, गूगल बनाने वाले सर्गेई ब्रिन की भी फोटो आई

Epstein Files: एपस्टीन सेक्स स्कैंडल से जुड़ी 68 नई तस्वीरें गुरुवार देर रात सामने आई हैं। नई तस्वीरों में दिग्गज अरबपति कारोबारी बिल गेट्स और भाषा विज्ञानी नोम चोम्स्की भी दिखाई दिए हैं। बिल गेट्स एक महिला के साथ दिखाई दे रहे हैं, लेकिन महिला का चेहरा छिपाया गया है और यह पता नहीं चल सका है कि वह महिला कौन है। इन तस्वीरों को अमेरिकी संसद की हाउस ओवरसाइट कमेटी ने जारी किया है।

इसके अलावा गूगल बनाने वाले सर्गेई ब्रिन, फिल्ममेकर वुडी एलन, गूगल के सह-संस्थापक सर्गेई ब्रिन, फिलॉस्फर नोम चॉम्स्की और डोनाल्‍ड ट्रंप के पूर्व सलाहकार स्टीव बैनन समेत कई लोग नजर आ रहे हैं। हालांकि, यह साफ कर दें कि इन तस्वीरों का यह मतलब नहीं है कि ये लोग किसी गलत काम में शामिल थे। इसकी जानकारी एपस्टीन फाइल्स के सामने आने के बाद ही आएगी। अमेरिकी जस्टिस डिपार्टमेंट कल इस सेक्स स्कैंडल से जुड़ी सभी फाइलें रिलीज करने वाला है। इससे पहले 12 दिसंबर को 19 तस्वीरें जारी की गई थीं, जिनमें भी बिल गेट्स नजर आए थे।

डेमोक्रेट सांसदों ने रिलीज की तस्वीरें | Epstein Files Update

वॉट्सऐप चैट का एक स्क्रीनशॉट भी जारी

जारी की गई तस्वीरों में एक स्क्रीनशॉट भी शामिल है, जिसमें किसी अनजान भेजने वाले की वॉट्सऐप चैट दिखती है। इन मैसेज में से एक में “फ्रेंड स्काउट” का जिक्र है और कहा गया है कि उसने ‘हर लड़की के बदले 1000 डॉलर’ मांगे हैं। इसे भेजने वाले का अगला मैसेज है, “मैं अब तुम्हें लड़कियां भेजूंगा”। फिलहाल, यह साफ नहीं है कि ये मैसेज किसके है, किसे भेजे गए और ‘J’ किस व्यक्ति के लिए लिखा गया है।

NYT के कॉलमिस्ट भी दिखे, अखबार ने बयान जारी किया

न्यूयॉर्क टाइम्स के कॉलमिस्ट डेविड ब्रूक्स भी एक तस्वीर में दिखे हैं। ऐसा लगता है कि डेविड ब्रूक्स किसी लंच या डिनर कार्यक्रम में शामिल थे। वे गूगल के सह-संस्थापक सर्गेई बिन के पास बैठे हुए दिखाई देते हैं। न्यूयॉर्क टाइम्स ने एक बयान में कहा कि यह कार्यक्रम 2011 में हुआ था, यानी उस समय के तीन साल बाद, जब जेफ्री एप्सटीन ने फ्लोरिडा में 18 साल से कम उम्र की नाबालिग से वेश्यावृत्ति के लिए संपर्क करने के आरोप में खुद को दोषी माना था। न्यूयॉर्क टाइम्स के अनुसार, डेविड ब्रूक्स ने उस कार्यक्रम के बाद एप्सटीन से कभी कोई संपर्क नहीं किया।

एपस्टीन के ठिकाने से 95 हजार तस्वीरें बरामद | Epstein Files Update

रिपब्लिकन-सांसदों के नेतृत्व वाली इस कमेटी को एप्स्टीन के ठिकाने से अब तक हजारों डॉक्यूमेंट, ईमेल और 95000 से ज्यादा तस्वीरें मिली हैं। रिपब्लिनक सांसदों ने डेमोक्रेट्स पर सिर्फ चुनिंदा तस्वीरें जारी करने का आरोप लगाया है, जिनका मकसद ट्रम्प को निशाना बनाना है। रिपब्लिनक सांसदों का कहना है कि दस्तावेजों में ट्रम्प के गलत काम करने का कोई सबूत नहीं है।

कौन था जेफ्री एपस्टीन?

जेफ्री एपस्टीन न्यूयॉर्क का करोड़पति फाइनेंसर था। उसकी बड़े नेताओं और सेलिब्रिटीज से दोस्ती थी। उस पर 2005 में नाबालिग लड़की के साथ यौन उत्पीड़न का आरोप लगा। 2008 में उसे नाबालिग से सेक्स की मांग करने का दोषी ठहराया गया। उसे 13 महीने की जेल हुई। 2019 में जेफ्री को सेक्स ट्रैफिकिंग के आरोपों में गिरफ्तार किया गया। लेकिन मुकदमे से पहले ही उसने जेल में आत्महत्या कर ली। उसकी पार्टनर घिसलीन मैक्सवेल को 2021 में उसकी मदद करने के आरोपों में दोषी करार दिया गया। वह 20 साल की सजा काट रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *