Rahul Gandhi Peru Chile Speech Video: कांग्रेस ने रविवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर राहुल गांधी के दक्षिण अमेरिकी देश पेरू की पॉन्टिफिकल कैथोलिक यूनिवर्सिटी और चिली यूनिवर्सिटी में छात्रों के साथ हुई बातचीत का 12 मिनट 19 सेकेंड का वीडियो शेयर किया। इसमें शिक्षा, लोकतंत्र और दुनिया की मौजूदा राजनीतिक स्थिति पर चर्चा हुई।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा, ‘शिक्षा की शुरुआत जिज्ञासा और खुलकर सोचने से होती है। हमें ऐसा माहौल चाहिए, जहां बच्चे बिना किसी डर या दबाव के सवाल पूछ सकें। शिक्षा कुछ लोगों का विशेषाधिकार नहीं होनी चाहिए, क्योंकि यह स्वतंत्रता की असली नींव है।’
हर बच्चे को मिले सीखने और सोचने की आजादी | Rahul Gandhi Peru Chile Speech Video
राहुल गांधी ने कहा, हर बच्चे को सीखने और सोचने की आजादी मिलनी चाहिए। ये केवल अमीर या कुछ लोगों तक सीमित न रहे। भारत को लोकतांत्रिक माहौल में आगे बढ़ने वाली एक नई मैन्युफैक्चरिंग व्यवस्था बनानी होगी। इसके लिए अमेरिका या पेरू जैसे देशों के साथ साझेदारी फायदेमंद हो सकती है।
India needs to build an alternative manufacturing system that thrives in a democratic setup. Thus, a partnership with Peru or the US could be the way forward.
When it comes to education, it begins with curiosity and the freedom to think openly and ask questions without any fear… pic.twitter.com/LyOvmSysaJ
— Congress (@INCIndia) October 12, 2025
दरअसल, राहुल गांधी पिछले दिनों 10 दिन की दक्षिण अमेरिकी देशों कोलंबिया, ब्राजील, पेरू और चिली की यात्रा पर थे। यहां उन्होंने कई यूनिवर्सिटी में आयोजित कार्यक्रमों शामिल होकर भारत और विश्व की राजनीति, शिक्षा समेत दूसरे मुद्दों पर चर्चा की।

