Donald Trump: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 2026 के स्टेट ऑफ द यूनियन संबोधन में भारत और पाकिस्तान के तनाव को लेकर बड़ा बयान दिया। ट्रंप ने दावा किया कि अगर उन्होंने दखल न दिया होता तो दोनों देशों के बीच परमाणु युद्ध हो सकता था और पाकिस्तान के प्रधानमंत्री की जान खतरे में पड़ जाती। ट्रंप ने अपने संबोधन में कहा कि अपने पहले 10 महीनों में उन्होंने आठ युद्ध समाप्त किए। उन्होंने यह भी कहा कि भारत और पाकिस्तान के बीच हालात इतने गंभीर हो गए थे कि स्थिति परमाणु संघर्ष तक पहुंच सकती थी। ट्रंप के मुताबिक 3.5 करोड़ लोगों ने कहा कि अगर उनका हस्तक्षेप नहीं होता तो पाकिस्तान के प्रधानमंत्री की मौत हो सकती थी।
#WATCH | Addressing the 2026 State of the Union, United States President Donald Trump says, "… In my first 10 months, I ended eight wars… Pakistan and India would have had a nuclear war. 35 million people said the Prime Minister of Pakistan would have died if it were not for… pic.twitter.com/GnrgJKtjID
— ANI (@ANI) February 25, 2026

