Delhi Blast: दिल्ली के लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब एक कार में जबरदस्त धमाका हुआ। इस धमाके में 8 लोगों की मौत हो गई है जबकिकई लोग घायल हुए हैं। बताया जा रहा है कि धमाके के साथ कार धू-धू कर जलने लगी। यह ब्लास्ट लाल किला मेट्रो स्टेशन गेट नंबर 1 के पास हुआ। इस घटना की सूचना मिलते ही दमकल की 7 गाड़ियां घटनास्थल की ओर रवाना हो गईं। ब्लास्ट की वजह वहां खड़ी कई गाड़ियां भी आग की चपेट में आ गईं। ब्लास्ट किस वजह से हुआ यह अभी साफ नहीं है। मौके पर दमकल विभाग की गाड़ियां और पुलिस की टीम मौजूद है।

घायलों को एलएनजेपी अस्पताल में भर्ती कराया गया
कार ब्लास्ट में घायल लोगों को एलएनजेपी अस्पताल में भर्ती कराया गया। कार में लगी आग को बुझा लिया गया है। घटनास्थल पर चारों ओर गाड़ियों का मलबा बिखरा हुआ है। पुलिस ने पूरे इलाके को अपने कब्जे में ले लिया है। दिल्ली ब्लास्ट के बाद अब जयपुर में भी अलर्ट जारी किया गया है। सरकार की ओर से जारी अलर्ट में कहा गया है कि सभी अधिकारी फील्ड में उतरें। निगरानी तेज करें औरकम्युनिकेशन जारी रखें। बता दें कि दिल्ली में लाल किले के पास हुए ब्लास्ट में 8 लोगों की मौत हो गई है।
यूपी में भी अलर्ट
उत्तर प्रदेश पुलिस ने एनसीआर में अलर्ट जारी किया, एनसीआर में वाहन चेकिंग के भी निर्देश। यूपी के प्रमुख जगहों पर पुलिस को चौकन्ना रहने का निर्देश जारी किया गया। लाल किले पर कार में ब्लास्ट के बाद पूरी दिल्ली में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है।
Delhi: A parked car near Gate 1 of Lal Quila Metro Station exploded, causing fires in three nearby vehicles. The fire department received the alert following blast-like sounds and has deployed seven fire trucks. Further details awaited.
(Source: Fire Department) pic.twitter.com/lIAhJHZ2Lw
— IANS (@ians_india) November 10, 2025

