Congress: छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मोदी सरकार को क्यों कहा ‘तानाशाह’

Congress: छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मोदी सरकार को क्यों कहा ‘तानाशाह’

Congress News: दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित एआई समिट (AI Impact Summit) में यूथ कांग्रेस द्वारा शर्टलेस प्रोटेस्ट किया गया. जिसको लेकर बीजेपी की तरफ से लगातार कांग्रेस का विरोध किया जा रहा है. इस बीच दिल्ली पुलिस ने कई घंटों की पूछताछ के बाद इंडियन यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. उदय भानु चिब की गिरफ्तारी पर छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की प्रतिक्रिया सामने आई है. उन्होंने कहा है कि ‘तानाशाह’ सरकार यह भूल रही है कि लोकतंत्र में युवाओं का आवाज उठाना, सवाल पूछना और विरोध करना अपराध नहीं, बल्कि लोकतंत्र का सबसे मजबूत हथियार है.

भूपेश बघेल ने की गिरफ्तारी की निंदा

उदय भानु चिब की गिरफ्तारी पर भूपेश बघेल ने सोशल मीडिया के जरिए निंदा की है. उन्होंने लिखा कि दिल्ली पुलिस द्वारा IYC के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब एवं अन्य युवा साथियों की गैरकानूनी गिरफ्तारी की मैं कड़ी निंदा करता हूं. दिल्ली पुलिस द्वारा IYC के राष्ट्रीय अध्यक्ष भाई उदय भानु चिब जी एवं अन्य युवा साथियों की ग़ैरक़ानूनी गिरफ्तारी की मैं कड़ी निंदा करता हूं. “ताना-शाह” सरकार यह भूल रही है कि लोकतंत्र में युवाओं का आवाज उठाना, सवाल पूछना और विरोध करना अपराध नहीं, बल्कि लोकतंत्र का सबसे मजबूत…उन्होंने लिखा कि हमारे युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बिना किसी हिंसा या उकसावे के, सिर्फ शांतिपूर्ण तरीके से प्रधानमंत्री के समझौतों और युवाओं की अनसुनी पीड़ा को सामने लाया.

यह एक साहसी, जायज और लोकतांत्रिक कदम था

भूपेश बघेल ने कहा कि यह एक साहसी, जायज और लोकतांत्रिक कदम था, जिसे दबाने के लिए अब सरकार के द्वारा पुलिसिया दमन का सहारा लिया जा रहा है. यह कार्रवाई न केवल गैरकानूनी है, बल्कि अभिव्यक्ति की आजादी और लोकतंत्र पर सीधा हमला भी है. उन्होंने कहा, “हम मांग करते हैं कि उदय भानु चिब सहित सभी गिरफ्तार IYC कार्यकर्ताओं को तुरंत रिहा किया जाए और उन पर लगाए गए सभी झूठे आरोप वापस लिए जाएं. साथ ही इस तरह की दमनकारी कार्रवाईयों को तत्काल रोका जाए. बता दें कि पुलिस ने लंबी पूछताछ के बाद यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस अब उदय भानु चिब को मंगलवार (24 फरवरी) को 10 बजे के बाद कोर्ट में पेश करेगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *