कांग्रेस ने प्रधानमंत्री को चायवाला दिखाकर AI वीडियो पोस्ट किया, BJP बोली- जनता कभी माफ नहीं करेगी

कांग्रेस ने प्रधानमंत्री को चायवाला दिखाकर AI वीडियो पोस्ट किया, BJP बोली- जनता कभी माफ नहीं करेगी

PM Narendra Modi AI Video: कांग्रेस नेताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक AI वीडियो बनाया है, जिसको लेकर विवाद खड़ा हो गया है। वीडियो में पीएम को चायवाला दिखाया गया है। उनके हाथ में चाय की केतली है।

भाजपा ने वीडियो की आलोचना करते हुए कांग्रेस पर हमला बोला है। भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने X पर पोस्ट में लिखा- ‘नामदार कांग्रेस OBC समुदाय से आने वाले कामदार प्रधानमंत्री को बर्दाश्त नहीं कर सकती।’

पूनावाला ने लिखा- ‘PM मोदी एक गरीब बैकग्राउंड से आते हैं। कांग्रेस ने पहले भी उनके बैकग्राउंड का मजाक उड़ाया था। उन्होंने उन्हें 150 बार गालियां दीं। उन्होंने बिहार में उनकी मां को गालियां दीं। जनता उन्हें कभी माफ नहीं करेगी।’

पहले भी पोस्‍ट हुए AI वीडियो

बता दें यह पहली बार नहीं है जब कांग्रेस की तरफ से PM मोदी का AI वीडियो बनाया गया है। इससे पहले 12 सितंबर को बिहार कांग्रेस ने अपने X हैंडल पर PM का एक AI जनरेटेड वीडियो पोस्ट किया था। 36 सेकेंड के AI वीडियो में PM मोदी से मिलते शख्स और उनकी दिवंगत मां हीराबेन से मिलती जुलती महिला को दिखाया गया था। वीडियो के कैप्शन में लिखा था- साहब के सपनों में आईं मां।

इस वीडियो के बाद बिहार में सियासी पारा चढ़ गया। भाजपा ने इस वीडियो को प्रधानमंत्री और उनकी मां के खिलाफ आपत्तिजनक बताते हुए इस मुद्दे को पूरे बिहार चुनाव के दौरान उठाया। भाजपा ने कांग्रेस पर राजनीतिक में सभी हदें पार करने का आरोप लगाया। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि राहुल गांधी अब इतना नीचे गिर गए हैं। जैसे उनकी नकली मां है, अपनी मां की इज्जत का ख्याल नहीं है। वह दूसरे की मां को कहां से सम्मान देंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *