Christmas 2025: दिल्ली के कैथेड्रल चर्च ऑफ द रिडेम्पशन में PM मोदी के लिए की गई विशेष प्रार्थना

Christmas 2025: दिल्ली के कैथेड्रल चर्च ऑफ द रिडेम्पशन में PM मोदी के लिए की गई विशेष प्रार्थना

Christmas 2025: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी क्रिसमस के मौके पर गुरुवार को दिल्ली के कैथेड्रल चर्च ऑफ द रिडेम्पशन पहुंचे हैं। इस दौरान प्रधानमंत्री के लिए दिल्ली के बिशप, रेवरेंड डॉ. पॉल स्वरूप की तरफ से विशेष प्रार्थना की गई। वहीं, क्रिसमस के त्योहार पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के नागरिकों को शुभकामनाएं भी दीं।

पीएम मोदी ने साझा की तस्वीरें

वहीं, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में पीएम मोदी ने लिखा- ‘मैंने दिल्ली के कैथेड्रल चर्च ऑफ द रिडेम्पशन में क्रिसमस की सुबह की प्रार्थना सभा में भाग लिया। प्रार्थना सभा में प्रेम, शांति और करुणा का शाश्वत संदेश झलक रहा था। आशा है कि क्रिसमस की भावना हमारे समाज में सद्भाव और मेलजोल को प्रेरित करेगी।’

पीएम मोदी ने साझा किया वीडियो

एक अन्य पोस्ट में पीएम मोदी ने चर्च जाने का वीडियो साझा करते हुए लिखा- ‘क्रिसमस नई आशा, स्नेह और दयालुता के प्रति साझा प्रतिबद्धता लेकर आए। द कैथेड्रल चर्च ऑफ द रिडेम्पशन में क्रिसमस की सुबह की प्रार्थना सभा की कुछ झलकियां यहां प्रस्तुत हैं।’

PM ने सभी को दीं क्रिसमस की शुभकामनाएं

इससे पहले पीएम मोदी ने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा- ‘सभी को शांति, करुणा और आशा से भरपूर आनंदमय क्रिसमस की शुभकामनाएं। ईश्वर करे यीशु मसीह की शिक्षाएं हमारे समाज में सद्भाव को मजबूत करें।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *