UP News: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार को विजन नहीं, रीजन डॉक्यूमेंट को निकालकर बताना चाहिए कि उन्होंने किस वजह से अपना एक भी वादा पूरा नहीं किया। भाजपा सरकार पूरी तरह से फेल हो चुकी है। इन्होंने नौ साल में भ्रष्टाचार लूट, बेईमानी की। सरकार कानून व्यवस्था, बाढ़ नियंत्रण, शिक्षा, स्वास्थ्य, विकास हर मामले में असफल हो गई है। महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार के सारे रिकार्ड टूट गए हैं।
सपा सुप्रीमो ने कहा कि भाजपा सरकार की नफरत और भेदभाव की राजनीति से जनता में भारी आक्रोश है। भाजपा की नकारात्मक कार्यप्रणाली को जनता समझ गई है। इस सरकार में अन्याय, अत्याचार चरम पर है। किसी को न्याय नहीं मिल रहा है। भाजपाई गरीबों की और सरकारी जमीनों पर कब्जा कर रहे है। जनता की गाढ़ी कमाई से आया बजट का बंदरबांट कर लिया। पूरे प्रदेश का माहौल भाजपा के खिलाफ है। जनता भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकने को तैयार हैं, भाजपा सरकार जनता का सामना करने से डरी हुई है।
भाजपा जनता को धोखा दे रही है | Akhilesh Yadav on Yogi Government Vision
अखिलेश यादव ने कहा कि प्रदेश की जनता भाजपा और उनके संगी सहयोगियों से 10 साल का हिसाब मांग रही है। भाजपा के पास छिपने का कोई रास्ता नहीं है। जनता को धोखा देने के लिए भाजपा सरकार एक बार फिर झूठे सपने दिखाने का कुचक्र रच रही है। भाजपा सरकार के पास प्रदेश की जनता के लिए कोई विजन नहीं है। नौ साल में प्रदेश में एक भी बिजली घर नहीं लगाया। सड़कों के गड्ढे तक नहीं भर पाएं। लोगों को बाढ़ से बचाने के लिए कहीं कोई बांध नहीं बनाया। भाजपा सरकार का खामियाजा आज प्रदेश की जनता भुगत रही है।
पूर्व सीएम ने कहा कि भाजपा सरकार गरीबों को शिक्षा से दूर करने का षड्यंत्र कर रही है। एक-एक करके सारी सरकारी संस्थाओं को निजी हाथों में बेचा जा रहा है। भाजपा सरकार नौकरी, रोजगार खत्म करती जा रही है। किसानों से किया वादा पूरा नहीं किया। जो सरकार किसान को खाद, बीज और पानी समय पर नहीं उपलब्ध करा पा रही है, जिसने मंडी की व्यवस्था को बर्बाद कर दिया है। कई बार वादा करके किसानों की आय दोगुनी करने में असफल रही हो उसके पास कोई विजन नहीं हो सकता है।
सपा के किए कामों का बर्बाद कर रही सरकार | Akhilesh Yadav on Yogi Government Vision
अखिलेश यादव ने कहा कि हमारे कार्यकाल में प्रदेश के बड़े शहरों लखनऊ, कानपुर, मेरठ, आगरा, नोएडा में मेट्रो रेल की सेवा दी गई। खिलाड़ियों, साहित्यकारों, कलाकारों को प्रोत्साहित करने के लिए यश भारती सम्मान दिया गया। प्रदेश में नए-नए बिजली घर लगाए गए। पार्कों और वनों को बढ़ावा दिया गया। नदियों की सफाई का अभियान चलाया गया। रिवरफ्रंट बनाए गए। भाजपा की सरकार ने नौ साल में समाजवादी सरकार के लिए गये कार्यों को बर्बाद कर दिया। नौ साल में भाजपा की पोल खुल चुकी है। जनता इनके वादों पर सवाल पूछ रही है।

