ममता पर BJP का वार, कहा- प.बंगाल की हालत बांग्लादेश जैसी, यहां मंदिर तोड़ना आम बात

ममता पर BJP का वार, कहा- प.बंगाल की हालत बांग्लादेश जैसी, यहां मंदिर तोड़ना आम बात

West Bengal News: पश्चिम बंगाल के नंदीग्राम में भगवान राम की प्रतिमा तोड़ने पर भाजपा नेता दिलीप घोष ने सोमवार (23 मार्च) को कहा कि बंगाल की हालत बांग्लादेश जैसी हो गई है। वहां मंदिर तोड़ना और मंदिरों में चोरी होना आम बात है। यह सब ममता बनर्जी के संरक्षण में हो रहा है।

बता दें कि घटना 21 मार्च को मेदिनीपुर जिले के नंदीग्राम के ब्लॉक 2 में हुई। कुछ अज्ञात लोगों ने रामनवमी के लिए तैयार श्रीराम की प्रतिमा से तोड़फोड़ की। इसका वीडियो भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी ने सोशल मीडिया X पर शेयर किया। उन्‍होंने आरोप लगाया कि ममता सरकार की तुष्टीकरण की राजनीति के चलते जिहादी हमला बढ़ता ही जा रहा है। इस सरकार को तुरंत अलविदा कहना जरूरी हो गया है, नहीं तो आने वाले दिनों में इस राज्य में सनातनियों के लिए और भी बुरे हालात इंतजार कर रहे हैं।

भाजपा नेता दिलीप घोष बोले– प.बंगाल की हालत बांग्लादेश जैसी

पश्चिम बंगाल में खड़गपुर सदर विधानसभा सीट से BJP उम्मीदवार दिलीप घोष ने कहा कि बंगाल की हालत बांग्लादेश जैसी हो गई है। वहां मंदिर तोड़ना और मंदिरों में चोरी होना आम बात है। मुर्शिदाबाद के लोग पहले ही भाग चुके हैं। यह सब ममता बनर्जी के संरक्षण में हो रहा है और इसलिए हमें इस बार बदलाव चाहिए।

वहीं, चंदिताला विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी (BJP) के उम्मीदवार देबाशीष मुखर्जी ने कहा कि भारत का चुनाव आयोग एक स्वतंत्र संस्था है। राज्य सरकार ने कुछ हिंदू वोटरों के नाम हटा दिए हैं। BJP का रुख यह है कि एक भी नाम ऐसे लोगों का नहीं होना चाहिए, जो भारतीय नहीं हैं।

हुमांयू कबीर-ओवैसी गठबंधन पर TMC बोली- ये सब बीजेपी समर्थित हैं

पश्चिम बंगाल में AIMIM-आम जनता उन्नयन पार्टी गठबंधन पर कोलकाता के मेयर फिरहाद हकीम ने कहा, यह सब BJP समर्थित हैं। हमारी पार्टी को इससे कोई फर्क नहीं पड़ता।

AIMIM-हुमायूं कबीर की पार्टी में गठबंधन

AIMIM के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने रविवार को ऐलान किया कि उनकी पार्टी पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी (AJUP) के साथ मिलकर लड़ेगी। ओवैसी ने कहा कि वे 25 मार्च को कोलकाता में हुमायूं कबीर के साथ जॉइंट प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। दोनों पार्टियों राज्य की 182 सीटों पर मिलकर चुनाव लड़ेंगी। AIMIM 8 सीटों पर उम्मीदवार उतारेगी। अब तक 18 उम्मीदवारों की सूची जारी की जा चुकी है, जिसमें हुमायूं कबीर रानीनगर सीट से, एक अन्य उम्मीदवार भगवानगोला से और मनीषा पाठक पांडे मुर्शिदाबाद सीट से चुनाव लड़ेंगी।

वहीं, AJUP चीफ हुमायूं कबीर ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की। पहली लिस्ट में 154 उम्मीदवारों के नाम हैं। AJUP बंगाल में 182 सीटों पर चुनाव लड़ेगी; बाकी नामों की घोषणा जल्द ही की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *