Bihar Election 2025 Updates: आरजेडी नेता और महागठबंधन के मुख्यमंत्री चेहरे तेजस्वी यादव ने मंगलवार (04 नवंबर) को पटना में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की और कई बड़े चुनावी वादे किए। उन्होंने कहा कि अगर उनकी सरकार बनने के बाद माई बहिन मान योजना के तहत महिलाओं को ₹30 हजार दिया जाएगा।
तेजस्वी यादव ने कहा कि मकर संक्रांति के दिन 14 जनवरी को पूरे साल भर का ₹30 हजार महिलाओं के खाते में ट्रांसफर करेंगे। महिलाओं को 5 साल के दौरान कुल डेढ़ लाख मिलेंगे। तेजस्वी ने कहा कि राज्य की जीविका दीदियों को स्थायी किया जाएगा और उन्हें ₹30,000 प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा।
121 विधानसभा क्षेत्रों में आज खत्म हो जाएगा चुनाव प्रचार
बिहार विधानसभा के पहले चरण के 121 विधानसभा क्षेत्रों में मंगलवार की शाम 5 बजे चुनाव प्रचार समाप्त हो जाएगा। ये सीटें 18 जिलों में हैं। इनमें मधेपुरा, सहरसा, दरभंगा, मुजफ्फरपुर, गोपालगंज, सीवान, सारण, वैशाली, समस्तीपुर, बेगूसराय, खगड़िया, मुंगेर, लखीसराय, शेखपुरा, नालंदा, पटना, भोजपुर और बक्सर शामिल हैं। यहां 6 नवंबर को वोटिंग होगी।
पटना में राजद नेता और लालू की बेटी मीसा भारती ने मंगलवार को कहा- हमें जबरदस्त समर्थन मिल रहा है, तेजस्वी को बिहार के बेरोजगार भाइयों का समर्थन मिल रहा है क्योंकि हम उनके मुद्दों पर चुनाव में जा रहे हैं। हम युवा, महिला, महंगाई और नौकरी की बात कर रहे हैं।
2005 से है डबल इंजन की सरकार
मीसा ने कहा कि 2005 से डबल इंजन की सरकार है। बिहार की दुर्दशा सबने देखी है, बिहार में डबल इंजन की सरकार होने के बावजूद न फैक्ट्री है, न रोजगार का साधन, पलायन सबसे ज्यादा है। प्रधानमंत्री भरी मंच से कट्टे की बात करते हैं, जबकि तेजस्वी नौकरी, सिंचाई, पढ़ाई, दवाई और कमाई की बात करते हैं।
#WATCH | Patna | RJD leader Misa Bharti says, "We are receiving tremendous support, Tejashwi is getting the support of Bihar's unemployed brothers because we are going into the elections on their issues. We are talking about the youth, women, inflation, and jobs. There has been a… pic.twitter.com/gJaKC188Xl
— ANI (@ANI) November 4, 2025
तेजस्वी बोले- सरकार बनी तो 70 किमी के अंदर ट्रांसफर-पोस्टिंग
तेजस्वी ने कहा कि हमारी सरकार बनने पर सरकारी कर्मचारी, चाहे वे पुलिस हों, स्वास्थ्यकर्मी हों या शिक्षक हों, उनका ट्रांसफर और पोस्टिंग उनके होम कैडर के 70 किलोमीटर के दायरे में ही होगी। तेजस्वी यादव ने ऐलान किया कि राज्य के सभी PACS और व्यापार मंडल अध्यक्षों को जन प्रतिनिधि का दर्जा दिया जाएगा।
#WATCH | #BiharElection2025 | Patna, Bihar: RJD leader and Mahagathbandhan's CM face Tejashwi Yadav says, "It is mentioned in our manifesto that Government employees, be it Police or healthworkers or teachers, they will have transfer posting only within a 70 km radius of their… pic.twitter.com/7XBf8aBfx7
— ANI (@ANI) November 4, 2025
उन्होंने कहा कि किसानों को धान पर ₹300 प्रति क्विंटल और गेहूं पर ₹400 प्रति क्विंटल अतिरिक्त प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। इसके साथ ही सिंचाई के लिए बिजली पूरी तरह मुफ्त की जाएगी। वर्तमान में राज्य सरकार 55 पैसे प्रति यूनिट वसूलती है, जिसे महागठबंधन पूरी तरह समाप्त करेगा।
खेसारी बोले- भाजपा विकास की नहीं, मंदिर-मस्जिद की बातों में उलझाते हैं
बिहार के छपरा से राजद कैंडिडेट और सिंगर-एक्टर खेसारी लाल यादव ने मंगलवार को अपने ‘मंदिर-अस्पताल’ वाले बयान पर कहा- मेरे कहने का मतलब था कि राम मंदिर बनाना वाकई जरूरी है, लेकिन क्या अस्पताल बनाना जरूरी नहीं है? क्या रोजगार जरूरी नहीं हैं? क्या शिक्षा जरूरी नहीं है? क्या हम रोजगार के लिए ट्रंप को वोट देंगे?
#WATCH | #BiharElection2025 | Chapra, Bihar: On his 'Mandir-Hospital' remark, singer-actor and RJD leader Khesari Lal Yadav says, "…What I meant to say is, it is indeed important to build Ram Mandir, but is it not important to build hospitals? Are jobs not important? Is… pic.twitter.com/CDkKIfCcCK
— ANI (@ANI) November 4, 2025
खेसारी ने कहा कि क्या मंदिर हमारे बच्चों का भविष्य तय करेंगे? अगर मंदिर हमारे बच्चों का भविष्य तय करते हैं, तो मैं चाहूंगा कि आप बिहार में 200 मंदिर बनवाएं और दिखाएं कि आपने कितने बच्चों का भविष्य तय किया है। भगवान हमारे दिल और भक्ति में बसते हैं, मंदिरों में तो बस एक मूर्ति होती है।
खेसारी को सनातन विरोधी बताया गया
दरअसल, पिछले दिनों खेसारी ने कहा था कि अगर राम मंदिर की जगह अस्पताल बनता, तो हिंदू-मुस्लिम दोनों का इलाज होता। इस बयान को लेकर सोशल मीडिया पर उन्हें सनातन विरोधी बताया गया। भाजपा नेता रवि किशन ने खेसारी पर हमला बोला और कहा कि ऐसे लोग सनातन धर्म का अपमान कर रहे हैं।

