Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले फेज के लिए गुरुवार को मतदान जारी है। 18 जिलों की 121 सीटों पर आज शाम 6 बजे तक मतदान होगा। दो घंटे में सुबह 9 बजे तक प्रदेश में 13.13 फीसदी वोटिंग हुई है। आज की 121 सीटों में 104 सीटों पर सीधा मुकाबला है, जबकि 17 सीटों पर त्रिकोणीय लड़ाई है। बिहार की 243 सीटों पर 2 फेज में चुनाव हो रहे हैं। 14 नंवबर को नतीजे आएंगे।
9 बजे तक सबसे अधिक सहरसा में 15 फीसदी मतदान
- खगड़िया- 14.15%
- दरभंगा-12.48%
- गोपालगंज- 13.97%
- नालंदा- 12.45%
- बेगूसराय- 14.60%
- भोजपुर- 13.11%
- मधेपुरा- 13.74%
- मुंगेर- 13.37%
- मुजफ्फरपुर- 14.38%
- लखीसराय- 7.00%
- बक्सर- 13.28%
- वैशाली- 14.30%
- शेखपुरा- 12.97%
- समस्तीपुर- 12.86%
- सहरसा- 15.27%
- सारण- 13.30%
- सीवान- 13.35%
बिहारशरीफ-पर्ची बांटने पर 4 BJP कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया
बिहारशरीफ में मतदान के दौरान पुलिस ने 4 बीजेपी कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया है। पुलिस का कहना है कि ये लोग वार्ड 16 में बूथ संख्या 226 से 232 के पास पर्ची बांट रहे थे। भाजपा प्रत्याशी डॉ. सुनील कुमार ने गिरफ्तार करने वाले दरोगा पर आरजेडी समर्थक होने और जानबूझकर परेशान करने का आरोप लगाया है।
पवन सिंह बोले- विकास के लिए वोट किया है
#WATCH | #BiharElection2025 | Bhojpur: After casting his vote, actor-singer and BJP leader Pawan Singh says, "I voted for development. I urge the people of Bihar to step out of your house and vote for development." pic.twitter.com/5Bin2gaykg
— ANI (@ANI) November 6, 2025
वैशाली में ईवीएम खराब
वैशाली के लालगंज के बूथ नंबर 334-335 में EVM खराब होने पर लोगों ने वोट चोर के नारे लगाए। बूथ पर जमकर हंगामा हुआ। दरभंगा के बूथ नंबर 153 पर EVM खराब होने से वोटिंग शुरू नहीं हुई है। राघोपुर में भी EVM खराब होने से मतदान रोकना पड़ा है।
वोटिंग से जुड़ी बड़ी बातें
- लालू परिवार ने डाला वोट: पटना में वेटनरी कॉलेज बूथ पर लालू परिवार ने वोट डाला। लालू, राबड़ी, तेजस्वी और उनकी पत्नी राजश्री, बहन मीसा भारती ने मतदान किया। इस दौरान राबड़ी देवी ने कहा, “मेरे दोनों बेटों को मेरा आशीर्वाद है। तेज प्रताप और तेजस्वी दोनों अपने बल पर चुनाव लड़ रहे हैं।”
- मुजफ्फरपुर के 3 बूथ पर वोट बहिष्कार: गायघाट विधान सभा में 3 बूथों पर वोट बहिष्कार हुआ है। बूथ नंबर 161, 162 और 170 पर मतदाताओं ने पुल और सड़क निर्माण को लेकर वोट का बहिष्कार कर दिया है।
- दानापुर-मधेपुरा-राघोपुर में ईवीएम खराब: दानापुर के बूथ नंबर 196 में ईवीएम खराब होने से वोटिंग में रुकावट आई है। आधे घंटे के बाद वोटिंग शुरू हुई। बख्तियार पुर के बूथ नंबर 316 में ईवीएम खराब हुई, इसकी वजह से मतदान केंद्र में लंबी कतार देखने को मिल रही है। राघोपुर में एक बूथ पर ईवीएम खराब होने पर मतदान रोका गया।
- पहले फेज में 10 हॉट सीटः इसमें तेजस्वी यादव, तेजप्रताप यादव, सम्राट चौधरी, विजय कुमार सिन्हा, अनंत सिंह समेत कई बड़े चेहरों की साख दांव पर है।
- संवेदनशील बूथों पर 5 बजे तक वोटिंग: सिमरी बख्तियारपुर, महिषी, तारापुर (मुंगेर जिला) और जमालपुर में सुरक्षा कारणों से मतदान का समय शाम 5 बजे तक सीमित कर दिया गया।
- पीठासीन अधिकारी की तबीयत बिगड़ी: फतुहा विधानसभा के हाजीपुर गांव स्थित बूथ संख्या 254 पर तैनात पीठासीन अधिकारी की तबीयत खराब हो गई है। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बिहार चुनाव 2025
फेज-1: 18 जिलों की 121 सीटों पर वोटिंग
- गोपालगंज
- सीवान
- सारण
- वैशाली
- समस्तीपुर
- मुजफ्फरपुर
- दरभंगा
- सहरसा
- मधेपुरा
- खगड़िया
- मुंगेर
- बेगूसराय
- लखीसराय
- शेखपुरा
- नालंदा
- पटना
- भोजपुर
- बक्सर।


