Bihar Election Congress Candidate List 2025: कांग्रेस ने गुरुवार रात बिहार चुनाव के लिए अपनी पहली लिस्ट जारी कर दी है। इसमें 48 प्रत्याशियों के नाम हैं। कुटुंबा से प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम चुनाव लड़ेंगे, जबकि सीनियर लीडर शकील अहमद कदवा से चुनावी मैदान में उतरेंगे। राजापाकर से प्रतिमा दास पर पार्टी ने फिर से भरोसा जताया है। लिस्ट में 5 महिलाएं, 4 मुस्लिम उम्मीदवारों के नाम हैं।
सोनबरसा से सरिता देवी, बेगूसराय से अमिता भूषण, हसुआ से नीतू कुमारी, कोढ़ा से पूनम पासवान और राजापाकर से प्रतिमा कुमारी को मैदान में उतारा गया है। कांग्रेस की पहली लिस्ट में 11 सिटिंग विधायकों पर भरोसा जताते हुए फिर से टिकट दिया गया है। इसमें भागलपुर, कदवा, मनिहारी, मुज़फ्फरपुर, राजापाकड़, बक्सर, राजपुर, कुटुंबा, करगहर, हिसुआ और औरंगाबाद के विधायक शामिल हैं।
सिटिंग विधायक छत्रपति यादव का टिकट कटा
वहीं, खगड़िया से सिटिंग विधायक छत्रपति यादव का टिकट काट दिया गया है। उनकी जगह चंदन यादव को टिकट दिया गया है। चंदन यादव पिछली बार बेलदौर से लड़े थे और हार गए थे। लिस्ट आने से पहले ही पार्टी ने सिंबल बांटना शुरू कर दिया था।
कांग्रेस के 48 कैंडिडेट्स के नामों की लिस्ट | Bihar Election Congress Candidate List 2025
पटना एयरपोर्ट पर कांग्रेस नेताओं ने की थी मारपीट
इससे पहले बुधवार को दिल्ली से लौटे कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम, कृष्ण अल्लावरू, शकील अहमद को पार्टी के कार्यकर्ताओं ने घेर लिया। किसी तरह बचकर वे अपनी गाड़ी में बैठकर एयरपोर्ट से निकले।
दरअसल, बिक्रम विधानसभा सीट पर डॉ. अशोक आनंद पिछले कई सालों से तैयारी कर रहे थे, लेकिन टिकट अनिल शर्मा को दे दिया गया। इसी बात से डॉ. अशोक आनंद के समर्थकों में नाराजगी थी। नेताओं ने कांग्रेस पर 5 करोड़ में टिकट बेचने का आरोप लगाया था।

