Akhilesh Yadav on Bihar Election 2025: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि राज्य “बदलाव मांग रहा है”। बिहार तरक्की और खुलहाली चाहता है। उन्होंने कहा, चुनाव के बाद नीतीश कुमार को दोबारा मुख्यमंत्री नहीं बनाया जाएगा।
गाजीपुर में मीडिया से बात करते हुए अखिलेश यादव ने कहा, नीतीश कुमार बीजेपी के ‘दूल्हा’ जरूर हैं, लेकिन वह केवल ‘चुनावी दूल्हा’ हैं। उन्होंने महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश का उदाहरण देते हुए कहा कि वहां भी मुख्यमंत्री कोई और बना।
"केवल नीतीश कुमार जी को चुनाव के लिए रखा है आगे, चुनाव के बाद भाजपा उन्हें मुख्यमंत्री नहीं बनाएगी। वह केवल चुनावी दूल्हा हैं, पद के लिए नहीं हैं।"
– माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी, गाज़ीपुर pic.twitter.com/KvDSXPjwPP
— Samajwadi Party (@samajwadiparty) October 30, 2025
नीतीश को PM बना रहा था इंडिया गठबंधन | Akhilesh Yadav on Bihar Election 2025
सपा प्रमुख ने यह भी दावा किया कि इंडिया गठबंधन नीतीश कुमार को प्रधानमंत्री (PM) बना रहा था। उन्होंने जोर देकर कहा कि बिहार में नीतीश कुमार केवल चुनावी चेहरा हैं और तेजस्वी यादव मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं। यह टिप्पणी बिहार में विपक्षी दलों के उन लगातार दावों को मजबूती देती है कि NDA जीत के बाद नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री पद नहीं देगी।
वहीं, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के उस बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए, जिसमें उन्होंने कहा था कि PM और बिहार में CM पद की कोई वैकेंसी नहीं है, अखिलेश यादव ने कहा कि “वैकेंसी जनता बनाती है।” सपा प्रमुख ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि अमेरिका समय-समय पर भारत को आईना दिखा रहा है और चीन से समझौता कर रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार यह बताने को तैयार नहीं है कि चीन ने भारत की कितनी ज़मीन छीन ली है। उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति द्वारा प्रधानमंत्री को ‘किलर’ कहे जाने का भी उल्लेख किया।
"चीन जमीन छीन रहा है। यह भारत सरकार अभी तक बताने को तैयार है कि हमारी जमीन कितने वर्ग किलोमीटर है।"
– माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी, गाज़ीपुर pic.twitter.com/2bBa8K8sUl
— Samajwadi Party (@samajwadiparty) October 30, 2025
SIR में घोटाला करना चाहते हैं बीजेपी के लोग | Akhilesh Yadav on Bihar Election 2025
अखिलेश यादव ने देश के 12 राज्यों में होने वाले विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) पर कहा कि उन्होंने इसके खिलाफ संघर्ष किया है। उन्होंने चुनाव आयोग पर निष्पक्ष कार्रवाई न करने और भेदभाव के साथ काम करने का आरोप लगाया और साथ ही कहा कि बीजेपी के लोग इसमें भी घोटाला करना चाहते हैं।
"इलेक्शन कमीशन निष्पक्ष कार्रवाई नहीं करता। उसकी जिम्मेदारी है कि वोटर लिस्ट को ठीक करना, लेकिन भेदभाव के साथ काम करता है इलेक्शन कमीशन। SIR में घोटाला करना चाहते हैं बीजेपी के लोग।"
– माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी, गाज़ीपुर pic.twitter.com/N08G6JrbOn
— Samajwadi Party (@samajwadiparty) October 30, 2025

